




शत प्रतिशत मतदान करने की अपील
धरमजयगढ़। लोकसभा चुनाव का महापर्व चल रहा है। सात चरण में होने वाले मतदान का 7 मई को तीसरा चरण है। रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए भी 7 मई को मतदान होना है। जिसके लिए प्रचार प्रसार अंतिम चरण में है। नगर पंचायत धरमजयगढ़ के पूर्व अध्यक्ष महेश कुमार चैनानी ने आज नगरीय क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि धरमजयगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र इस बार कांग्रेस मुक्त हो जाएगी। वहीं विधानसभा के अनेक मतदान केंद्रों को भी कांग्रेस मुक्त करने भाजपा कार्यकर्ता घर घर जनसंपर्क कर रहे हैं। महेश ने जनता से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रहित में भाजपा के पक्ष में मतदान करें। केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की विष्णुदेव सरकार मिलकर अनेक जनकल्याणकारी योजना चला रहे हैं। जिसका सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिल रहा है। भाजपा के रीति नीति से प्रभावित होकर अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा का दामन थाम रहे हैं। धरमजयगढ़ नगर में भी प्रतिदिन भाजपा का कुनबा बढ़ते ही जा रहा है। जिससे साफ हो गया है कि नगर कांग्रेस मुक्त हो जाएगी। धरमजयगढ़ क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित होने से कार्यकर्ताओं में भी कई गुना उत्साह बढ़ गया है। भीषण गर्मी में भी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर डटे हुए हैं। वहीं मतदाता भी राधेश्याम राठिया को जीतकर मोदी के हाथ को और मजबूत करना चाह रहे हैं।