




धरमजयगढ़। भारतीय जनता पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ते ही जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी मंडल धरमजयगढ़ में कुछ दिन पहले ही सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा था। वहीं आज नगरी क्षेत्र वार्ड क्रमांक 3 पीपरमार के राठिया समाज के दर्जनों महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। नगर पंचायत अध्यक्ष तरुणश्याम साहू के द्वारा लोगों से संपर्क कर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए एक अभियान छेड़ा गया है। जीमलोत्रा राठिया, मंजुलता राठिया, मंगलमोती राठिया, अनीता राठिया, संतोषी राठिया, रामबाई राठिया, हिरमेत राठिया, पुष्पा राठिया,रेशम राठिया, दिलीप राठिया, बुधवारो राठिया, मोंगरा राठिया, हेमकुमारी राठिया को गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोकुल यादव नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष महेश चैनानी, भरत साहू पूर्व मंडल महामंत्री, पार्षद सुरेश राठिया, भोगेश्वर बेहरा, कैलाश यादव, श्याम साहू, जगदीश सरकार, रामचंद्र विश्वास उपस्थित रहे