




धर्मजयगढ़ न्यूज़—कांग्रेस रायगढ़ लोकसभा प्रत्याशी, डॉ. मेनका देवी सिंह ने धरमजयगढ़ विधानसभा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल होकर क्षेत्रीय समस्याओं और चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की। लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह दिखा। डॉ. मेनका देवी सिंह ने यहां के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं से जोश और उत्साह के साथ रायगढ़ लोकसभा में जीत के लिए उनके बहुमूल्य योगदान के लिए अपील की। साथ ही कार्यकर्ताओं ने दुगनी मेहनत और संघर्ष के साथ इस लड़ाई को लड़ने और जीतने का आश्वासन दिया।
इस बैठक में श्री लालजीत सिंह राठिया, विधायक धरमजयगढ़, सुश्री रत्ना पैकरा जिला पंचायत सदस्य,श्री गौरीशंकर राठिया ब्लॉक अध्यक्ष कापू एवं जिला पंचायत सदस्य, श्री पुनीत राठिया जनपद अध्यक्ष, रमेश अग्रवाल जनपद उपाध्यक्ष, शिव शर्मा ब्लाक अध्यक्ष, श्री गगनदीप सिंह पार्षद, श्री ऋतुराज ठाकुर ब्लाक अध्यक्ष, श्री सत्यदेव गुप्ता कापू, यूसुफ़ छाया पूर्व अध्यक्ष, एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।