




रायगढ़ –कार्यकर्ता ही मेरी असल पूंजी है और कार्यंकर्ताओं की मेहनत के दम पर ही चुनाव में जीत हासिल होगी। पिछले 25 सालों से भाजपा के सांसद रहे हैं लेकिन उनकी उपलब्धि कुछ नहीं रही। यह कहना है रायगढ़ लोकभा सें कांग्रेस प्रत्याशी- डॉ. मेनका देवी सिंह का। मेनका देवी ङ्क्षसह रविवार की शाम को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब हुई। रायगढ़ लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. मेनका देवी सिंह आज रायगढ़ दौरे पर रही। इस दौरान वे कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुई। वहीं पत्रकारों से रूबरू होते हुए मेनका देवी ने कहा कि कार्यकर्ता ही मेरी असली पूंजी हैं और कार्यकर्ताओं के दम पर ही चुनाव में जीत हासिल होगी। इसके अलावा राहुल गांधी की न्याय योजना पर भी जनता को पूरा भरोसा है जिससे जनता हमारे साथ जुड़ रही है।
मेनका देवी ने कहा कि पिछले 25 सालों से भाजपा के सांसद रहे हैं लेकिन उनकी कोई उपलब्धि नहीं रही है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में पूर्व में मेरी बहन पुष्पा देवी सिंह सांसद रही है उस समय उन्होंने सारंगढ़ व जशपुर में रेल लाईन सुविधा के लिए प्रयास शुरू किया था। इसके बाद से अब तक इस मुद्देे पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। सारंगढ़ और जशपुर जिले में रेल सुविधा से जनता को यातायात में काफी सुविधा मिलेगी। पुष्पा के इस कार्य को मैं आगे बढ़ाउंगी। इसके अलावा रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में और भी कई मुद्दे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग की सडक़ों की हालत काफी खराब है। इसके अलावा युवाओं में बेरोजगारी व किसानों की समस्या सबसे बड़ा मुद्दा है जिन्हे दुसरी पार्टी हमेशा नजरअंदाज करती रही है। मेनका देवी सिंह जशपुर जिले को अपने लिए चुनौती मान रही है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री भी जशपुर जिले से ही हैं इसलिए जशपुर जिले के लिए हमें अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। हम अधिकांश समय जशपुर में देंगे। उन्होंने कहा कि हम अपने एनजीओ के माध्यम से भी लगातार समाज सेवा का काम कर रहे थे और न केवल सारंगढ़ क्षेत्र बल्कि जशपुर के मनोरा तक मेडिकल र्कैंप लगा कर चिकित्सा सुविधा मुहैया करा रहे थे। इस वजह से भी तीनों जिले की जनता से जुड़ाव रहा है इसका लाभ भी हमें मिलेगा। चुनाव के मद्देनजर जनसंपर्क करने के संबंध में उन्होंने कहा कि हमारा जनसंपर्क लगातार जारी है।