




छत्तीसगढ़ टुडे 24 न्यूज़ धर्मजयगढ़ –धरमजयगढ़ वन मंडल मे वर्तमान में 60 से 65 हाथी अलग अलग रेंज में विचरण कर रहे हैं वही बीती रात धराजयगढ़ रेंज के ग्राम मेडरमार में दो हाथियो ने रात भर किसानों के मक्का फसल को भाड़ी नुकसान पहुँचाया,जिसमे सबसे ज्यादा गगन मंडल और संजय बछार के मक्के को नुकसान पहुचाया किसान ने कहा कि उन्हें खेती के लिए बैंकों से लोन लेकर फसल करना होता है,किसान गगन मंडल ने मीडिया के माध्यम से सरकार से गुहार लगाते हुए कहा की हम किसानों का नुकसानी का आकलन कृषि विभाग के अधिकारी से करवाये और सही मुआवजा दे नही तो हमारे पास फाँसी लगाने के अलावा और कोई उपाय नही ,किसान के खेत की नुकसानी की सूचना पाते ही उप वनमण्डलाधिकारी बाल गोविंद शाहू भी मौके में पहुँच कर नुकसानी का आकलन किया,और जल्द मुआवजा देने की बात कही।