




धर्मजयगढ़ न्यूज़ — जिला कलेक्टर रायगढ़ के आदेशानुसार व छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनयम 1961 की धारा 55 एवम् 55(क) के अपेक्षा अनुसार कल दिनांक 07032025 को प्रथम सम्मलेन हेतु निर्धारित किया गया है। जिसमें पार्षदों द्वारा अपना उपाध्यक्ष चुना जाना है।तय कार्यक्रम के तहत सुबह 09 बजे से 9.30तक उपाध्यक्ष का निर्वाचन एवं प्रथम सम्मेलन,9.30से 10.30तक उपाध्यक्ष हेतु नाम निर्देशन प्रस्तुतीकरण, 10.30से 11तक नाम निर्देशनों की सूक्ष्म जांच, 11से 11.30तक अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापसी, 11.45से वैध नाम निर्देशन पत्रों की जानकारी। 11.45से 12 तक मत पत्रों को तैयार किया जाना है, वही दोपहर 12,से 1.30तक मतदान होगा। वही मतगणना का समय 1:30 बजे से निर्धारित किया गया है।ये पूरे कार्यक्रम रिटर्निंग अधिकारी श्री धनराज मरकाम व सहायक रिटर्निग अधिकारी भरतलाल साहू के मौजूदगी में संपन्न होंगे।