




धर्मजयगढ़ न्यूज़ —- नगर पंचायत चुनाव मैं भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद अब नगर पंचायत के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल सरकार की अगुवाई मै उपाध्यक्ष जगन्नाथ यादव सहित सभी पार्षद गढ़ मंडल भाजपा के अध्यक्ष भरत लाल साहू मुख्य नगर पंचायत अधिकारी भरत लाल साहू नगर पंचायत के इंजीनियर डीएल सिदार सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मचारीगढ वार्डों में घूम-घूम कर लोगों की समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। वही नगर विकास के लिए पंचवर्षीय योजना का एक एजेंडा तैयार करते हुए उस लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते दिख रहे हैं।आपको बता दे कि नगर सरकार बनने के बाद पहली बार पेयजल व्यवस्था के लिए लगभग एक करोड़ रुपए की निविदा जारी की गई है।
जो नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों मै पाइप लाइन विस्तार से संबंधित की जानी है। जिसका कार्य बहुत ही जल्द प्रारंभ हो जाएगा, वार्डों में निरीक्षण के दौरान नालियों की साफ सफाई सहित नाली और सड़क निर्माण के कार्यों पेयजल व्यवस्था की मांग वार्ड वासियों द्वारा की गई है।जिसे जल्द पूरा करने अध्यक्ष अनिल सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया है। साथ ही साथ अधिकारियों को भी संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं।