




धर्मजयगढ़ न्यूज़ 6जुलाई 2025/ धर्मजयगढ़ मंडल भाजपा के तत्वधान मै ग्राम खम्हार आज स्वर्गीय श्री श्यामा प्रसाद की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया श्री राधेश्याम राठिया ने महान शिक्षाविद्, दूरदर्शी नेता एवं राष्ट्रीय विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती (6 जुलाई) पर उन्हें नमन करते हुए उनके अतुलनीय योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, निस्वार्थ सेवा और अखंड भारत के प्रति अटूट संकल्प का प्रतीक है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हमें सदैव प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।
श्री राधेश्याम राठिया ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए अभूतपूर्व संघर्ष किया। उन्होंने सामाजिक न्याय को सशक्त करने तथा जन-जन में राष्ट्रीय चेतना का संचार करने में अग्रणी भूमिका निभाई। उनके अद्वितीय प्रयासों और बलिदान के लिए प्रत्येक भारतीय सदैव उनका ऋणी रहेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अरुण धर दीवान ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने भारत की प्रगति और समृद्धि का स्वप्न देखा था। उन्होंने सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण के लिए कठिन परिश्रम किया। उनका स्पष्ट दृष्टिकोण था कि भारत की एकता किसी भी परिस्थिति में खंडित नहीं होनी चाहिए। आज भी उनका यह संदेश हमें राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति, शिक्षा और समाज के उत्थान में डॉ. मुखर्जी का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने भारतीय राष्ट्रवाद और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को न केवल सिद्धांत में, बल्कि व्यवहार में भी स्थापित किया। उनके विचार आज भी समय की कसौटी पर खरे उतरते हैं और हमें विकास की दिशा में मार्गदर्शन देते हैं।
कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।उनके सपनों को साकार करने के लिए हम सभी को सामूहिक रूप से योगदान देना होगा। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर हम एक समृद्ध, स्वाभिमानी और सशक्त भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।वही इस कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन मंडल के उपाध्यक्ष श्री धनेश्वर भट्ट जी ने किया ।

आज के इस कार्यक्रम मैं जिला भाजपा के जानेश्वर मिश्रा जी ग्राम खम्हार के सरपंच उप सरपंच ,संजय विश्वकर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष भरतलाल साहू,महामंत्री श्री भोगेश्वर प्रसाद बेहरा ( पूर्व सैनिक), श्री जगदीश सरकार,उपाध्यक्ष मुकेश हलदार,नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार, उपाध्यक्ष जगरनाथ यादव पार्षद जानू सीदार,मीडिया प्रभारी राज पटेल,विवेक पांडेय,समय अग्रवाल संजय विश्कर्मा, नीरज अग्रवाल, संतोष सारथी, सिलेश, भीम बैरागी, मोहपाल राठिया पूर्व मंडल भाजपा, जागेश्वर, गुलाब, विजय, जेतराम, नन्दलाल यादव, चन्दर सिंह, सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।