



धरमजयगढ़ न्यूज़ — थाना परिसर से चंद कदमों की दूरी पर स्थित कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है.मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता हेमप्रसाद पटेल ने थाना धरमजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वे व्यवहार न्यायालय धरमजयगढ़ में अधिवक्ता(नोटरी) के रूप में कार्यरत हैं! 7 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2:00 बजे उन्होंने अपने बड़े भाई टीकाराम पटेल की होंडा सीडी 110 मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 13 ए ए 1522 को न्यायालय परिसर में खड़ी कर अपने न्यायालय कार्य से रायगढ़ गए हुए थे.

रात्रि लगभग 8:00 बजे जब वापस आकर के देखे तो मोटरसाइकिल वहां पर नहीं था आसपास खोजबीन किया.जान पहचान वालों से पता किया पर कहीं पता नहीं चला.जिसके बाद उन्होंने थाने में सूचना दी सूचना के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है.

पूरे परिसर में कई कार्यालय हैँ संचालित सीसीटीवी कैमरे का है अभाव
धरमजयगढ़ के कोर्ट परिसर मै सभी महत्वपूर्ण कार्यालय स्थित है जहां लगभग आसपास के ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहता है जिस वजह से काफी भीड़ देखी जा सकती है हालांकि कई जगह सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं मगर जरूरत है की उन सभी महत्वपूर्ण दिशाओं में इसे सुरक्षा की दृष्टि से लगाने की!






