




धरमजयगढ़ क्षेत्र में स्थित नगर पंचयात धरमजयगढ़ के कर्मचारी आज एस. डी. एम कार्यालय पहुंच मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा हैं। जिसमें कर्मचारियों नें गंभीर आरोप लगाते हुए पी.एफ. खाते में पैसा जमा कराने की मांग को लेकर आज दर्जनों की संख्या में कर्मचारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी समस्याओं के बारे में बताते हुए कहा की हम सभी नगर पंचायत धरमजयगढ़ में ठेका प्रथा अंतर्गत प्लेसमेंट कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं।नवम्बर 2020 से दिसम्बर 2022 तक ठेकेदार के नहीं होने से हमारा ई.पी.एफ. राशि हमारे ई.पी.एफ. खाते में जमा नहीं हुआ है। जो कि निकाय के खाते में जमा है। हमारे ई.पी.एफ. खाता मे जमा नहीं होने से पैसा निकासी नहीं हो पा रहा है। जिससे हमें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। इसी समस्या के निदान के लिए आज सभी एस. डी. एम. कार्यालय आए है।
