
धरमजयगढ़। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनों द्वारा किया गया। मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू ने कहां की रक्तदान महादान है और इससे कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि भाजपा केवल राजनीतिक संगठन ही नहीं, बल्कि समाज सेवा के कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाती रही है।

शिविर में डॉक्टरों की टीम एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की देखरेख में सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया।

रक्तदाताओं के स्वास्थ्य की जांच के बाद ही उन्हें रक्तदान की अनुमति दी गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि

ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने का कार्य करते हैं और युवाओं को आगे आकर मानव सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
