




धर्मजयगढ़ न्यूज़ —- नगर पंचायत में भाजपा की सरकार बैठते ही विकास कार्य तीव्र गति से प्रारंभ हो गए हैं।

आपको बता दें कि विकास के किए हुए वादों में अब वह कार्य देखने को भी मिलेंगे ।वर्तमान मै नए भाजपा के अध्यक्ष बनने के बाद से निर्माण कार्य तीव्र गति से देखने को मिल रहे है, चुनाव से पूर्व किए गए वादों को भी धीरे धीरे पूरा किया जा रहा है। वहीं वर्तमान में आज हुए करोड़ों रुपए के भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पंचायत के मुख्य मार्गो में नए स्ट्रीट लाइटों से अब नगर के मुख्य मार्ग भी रोशनी से चमकते दिखेंगे
वही दूसरी ओर पेयजल की समस्या के लिए नए पाइप लाइन विस्तार की योजना भी जल्द प्रारंभ हो रही है,इसके साथ से नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों मै सड़क, नाली, के कार्य जारी है वही नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए भी निरंतर कार्य किया जा रहा है।

आज के इस भूमिपूजन कार्यक्रम मैं नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार, उपाध्यक्ष जगरनाथ यादव,पूर्व नगर पंचायत के अध्यक्ष महेश चैनानी,रामप्रसाद ढीमर,मंडल अध्यक्ष भरतलाल साहू, भोगेश्वर बेहरा,गोबिंद महंत नगर पंचायत के मुख्य नगर पंचायत अधिकारी भरत लाल साहू ,इंजीनियर धर्मलाल सिदार सहित नगर पंचायत के कर्मचारीगण मौजूद रहे।