



धरमजयगढ़ न्यूज़
धरमजयगढ़। क्षेत्र के बाकारुमा इलाके में इन दिनों अवैध कोयले का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाहरी वाहनों के माध्यम से यहां अवैध रूप से कोयला लाया जा रहा है और खुलेआम उसकी खरीद-फरोख्त की जा रही है।
बताया जा रहा है कि कुछ लोग वाहनों में कोयला भरकर बाकारुमा पहुंचते हैं और वहीं पर व्यापारियों व दलालों द्वारा कोयला खरीदा जा रहा है। जिसके लिए एक पूरा कंपाउंड घेरा किया गया है.इस पूरे खेल से शासन को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है, वहीं पर्यावरण और कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यह गतिविधि लंबे समय से चल रही है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और खनिज विभाग से मामले की जांच कर अवैध कोयला कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
यदि इसी तरह अवैध कोयले की खरीद-फरोख्त जारी रही तो आने वाले समय में यह कारोबार और भी बड़े स्तर पर फैल सकता है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है।






