
धरमजयगढ़। नगर के मुख्य डाकघर में इन दिनों व्यवस्थाओं को लेकर उपभोक्ताओं में असंतोष देखने को मिल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत की स्वतंत्रता के बाद से स्थापित यहां का डाक घर आज के नये टेक्नोलॉजी युग से भी काफी पिछड़ा है.शहर में बिजली के गोल होने के बाद से डाकघर का मानो काम ही रूक जाता हैँ. दूर दराज से आए ग्रामीण भी परेशान रहते हैं. प्राप्त जानकारी अनुसार डाकघर एचएसजी 2 का ऑफिस हैँ. जहाँ सहायक डाकपाल और दो डाक सहायक ही कार्यरत हैँ. वही एच.एस. जी. 2 पोस्ट मास्टर के पद खाली हैँ.जहाँ वर्तमान मे भी स्टाफ की कमी और तकनीकी दिक्कतों के कारण कई सेवाएं समय पर नहीं मिल पा रही हैं।स्थानीय नागरिक संतोष कुमार का कहना है कि मे रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, एवं अन्य जरूरी कार्यों के लिए कई दो दिनों से आ रहा हु वही संबंधित काउंटर मे बंद का बोर्ड लगा दिया जाता हैँ.
हम अपना काम धाम छोड़कर आते हैं और यहां कुछ काम नहीं होता.कई बार सर्वर डाउन रहने से काम अधूरा रह जाता है, जिससे बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं।वही आज भी बंद का बोर्ड लगा दिया गया हैँ.या तो इसे परमानेंट ही बंद कर दिया जाए. बुजुर्ग और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में रवि सोनी कार्यवाहक डाकपाल धरमजयगढ़ से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा यहाँ की इन सभी समस्याओ से उच्च अधिकारियो को अवगत कराया गया है. बिजली चले जाने से पूरे काम ठप्प हो जाते हैं. बैकअप के लिए यूपीएस की मांग की गई है जिसे जल्द उपलब्ध कराए जाने के बात कही गई है. साथ ही तकनीकी समस्याओं को भी सुधारने का आश्वासन दिया गया है।
नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि डाकघर की व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार किया जाए ताकि आम जनता को सुचारू सेवाएं मिल सकें।
