




धर्मजयगढ़ न्यूज़ —नगर पंचायत धर्मजयगढ़ के विभिन्न वार्डों मै विकास कार्य संबंधित कई परियोजनाओं मै कार्य जारी है।कही रोडनिर्माण,नाली निर्माण,स्ट्रीट लाइट परियोजना,पेयजल हेतु पाइपलाइन विस्तार जैसे कार्य किए जा रहे है तो वही दूसरी तरफ स्वच्छता दीदियों द्वारा भी नगर को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए सुबह से ही घर घर जा के कचरा इकठ्ठा किया जा रहा है।

नगर की साफ सफाई की पूरा जवाबदारी सफाई कर्मचारी संभाले हुए है।बरसात से पहले नालियों की सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।इसी कड़ी में आज वार्ड क्रमांक 09मै पेयजल की समस्या को देखते हुए पाइप लाइन का कार्य प्रारंभ किया गया है।जहां वार्ड वाशियो को पानी की समस्या से भी निजात मिल जाएगा विधि विधान से पूजा पाठ कर इसकी शुरुआत आज अध्यक्ष नगर पंचायत अनिल सरकार, भाजपा के मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू,वार्ड पार्षद अर्चना अविनाश एक्का सहित मुख्यनगर पंचायत अधिकारी भरत लाल साहू,इंजीनियर धर्म सिंह सिदार के मौजूदगी में की गई।