




धर्मजयगढ़ न्यूज़ —- नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के मार्गदर्शन के अनुसार नगर पंचायत धर्मजयगढ़ के मुख्य नगरपंचायत अधिकारी द्वारा सुबह शहर में स्वच्छता,निर्माण कार्यों,ओर विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के लिए प्रतिदिन विस्तृत दौरा किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने शहर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को बेहतर पारदर्शी तरीके से काम करने के लिए दिशा निर्देश दिए।
स्वच्छता और दरवाजे से दरवाजे तक कचरा संग्रहण की योजना सीएमओ द्वारा नगर की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है विशेष रूप से उन्होंने दरवाजे से दरवाजे तक कचरा संग्रहण प्रणाली पर जोर दिया, जिसे स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित किया जा रहा है।उन्होंने इन समूहों की कार्यप्रणाली की सराहना की उन्हें और भी अधिक सक्रिय बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। वहीं प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बन रहे आवासों का भी निरीक्षण किया जा रहा है।

उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी रखने की निर्देश दी है। उन्होंने कहा यह योजना गरीबों के लिए एक बड़ी सौगात है, हमें यह सुनिश्चित करना है की आवासों का निर्माण समय पर अच्छी गुणवत्ता से हो, कर्मचारियों को पारदर्शी कार्य प्रणाली और शहर के विकास के लिए दिशा निर्देश सीएमओ ने कर्मचारियों के साथ बैठक की और उन्हें पारदर्शी व जिम्मेदारी तरीके से काम करने के लिए प्रेरित किया।