




धर्मजयगढ़ न्यूज़ — भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर 06 जुलाई को धर्मजयगढ़ मंडल भाजपा द्वारा संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य उनके जीवन और राष्ट्रनिर्माण में योगदान को उजागर करना वही मंडल भाजपा की तरफ से इस कार्यक्रम मैं सभी मंडल ,जिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक सह संयोजक जिलापंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य,नगरपंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षद सभी बूथ अध्यक्ष एवं समस्त ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ को तय सुदा कार्यक्रम के तहत दोपहर 2 बजे अटल समरसता भवन खम्हार में उपस्थित होने का निवेदन किया गया है। जिसमें जिले के ऊर्जावान सांसद राधेश्याम राठिया और जिला भाजपा के अध्यक्ष अरुणधर दीवान का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा उक्त जानकारी मंडल भाजपा के महामंत्री भोगेश्वर प्रसाद बेहरा (पूर्व सैनिक), जगदीश सरकार द्वारा दी गई है।