




धर्मजयगढ़ न्यूज़ —17जून 2025/ भारत सरकार आदिवासी समुदायों को सशक्त बनाने के लिए दो महत्वपूर्ण और समयबद्ध मिशन चला रही है। प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय -महा अभियान (पीएम जनमन) और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान। इन पहलों का उद्देश्य देशभर के आदिवासी क्षेत्रों में सेवाओं और अन्य बुनियादी ढांचे को परिपूर्णता प्रदान करना है।

इस संबंध में जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा 16 जून से 30 जून 2025 तक ‘धरती आबा अभियान – जागरूकता और लाभ संतृप्ति शिविर’ नामक अभियान शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य अंतिम हितग्राहियों तक उनके व्यक्तिगत अधिकारों को परिपूर्ण करना और जागरूकता पैदा करना है। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद श्रीमती प्रीति नायडू ने बताया कि पारंपरिक आईसी अभियानों के विपरीत यह अभियान ग्राम स्तर, क्लस्टर स्तर में शिविरों के माध्यम से अधिकारों की जमीनी स्तर पर पहुंच सुनिश्चित करेगा, जिसमें विभिन्न कार्य संपादित किये जाएँगे।

आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुषमान भारत कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, मूल निवासी प्रमाणपत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पी.एम. किसान, जनधन खाता, बीमा कवरेज, सामाजिक सुरक्षा (वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन), रोजगार और आजीविका योजनाएं (एम.जी.एन.आर.ई.जी.एस., पी.एम. विश्वकर्मा, मुद्रा ऋण), महिला एंव बाल कल्याण (पी.एम.एम.वी. वाई, आई.सी.डी.एस. लाभ, टीकाकरण) आदि। यह अभियान स्थानीय प्रशासन और विभागीय अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से संचालित होगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उक्त समस्त योजनाओं का लाभ समस्त पात्र आदिवासी हितग्राहियो को मिल पाए।

विकास विभाग के अधिकारियों के सहयोग से जमीनी स्तर पर अभियान की पूर्ण सफलता सुनिश्चित होगी।वही इसका आयोजन 17 को कुड़ेकेला, 18हाटी,19 आमापली ,20 दुर्गापुर,21खम्हार,23 बकालो,24 सिसरिंगा, 25चरखापारा,26विजयनगर,30को पखनाकोट मै किया गया है जहां संबंधित विभागों के कर्मचारी की ड्यूटी भी लगाई गई है।