



धर्मजयगढ़ न्यूज़ — नगर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सी गई है। लौ वोल्टेज की समस्या से लोगो के घरों मै लगे पंखा,लाइट फ्रिज तक उड़ जा रहे है।वही ग्रामीण अंचलों मैं तो लाइट का पता ही नहीं है,किसानों के फसलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। वही विद्युत विभाग से मिल रही जानकारी अनुसार जब तक यहां बड़ा सब स्टेशन नहीं लग जाता इस समस्या का समाधान मुश्किल है। आपको बता दे कि वर्तमान में यहां 11केवी स्टेशन से विद्युत सप्लाई की जा रही है जो मांग के अनुसार बहुत कम है। पत्थलगांव से आ रहीं 132केवी विद्युत सप्लाई काफी लंबी हो जाने की वजह से क्षेत्र में लौ वोल्टेज की समस्या गर्मी के दिनों में लोड बढ़ने से ओर भी ज्यादा बढ़ जाती है।
नई सरकार से लोगो को काफी उम्मीद है ।नगर पंचायत के अध्यक्ष अनिल सरकार ने बताया कि इसके लिए जमीन तलास की जा रहीं है बहुत ही जल्द इसके लिए प्रस्ताव बना करके प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय के पास जाकर इस कार्य को जल्द से जल्द स्वीकृत करवाया जाएगा। वही एक बड़ा सवाल खड़ा होता है कि इतने बड़े क्षेत्र में आखिर सरकारी जमीने कहां गई?? आपको बता दे कि इस विद्युत परियोजना के लिए लगभग 10 एकड़ की शासकीय भूमि की आवश्यकता है जिसे जल्द उपलब्ध कराने की बात कही जा रही है।
वही नव नियुक्त भाजपा के मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू ने भी इस मामले को संज्ञान लेते हुए लोगों को इस समस्या के स्थाई समाधान हेतु शासन स्तर से कारगर कदम उठाने की बात कही है। वहीं उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए उच्च अधिकारियों से भी बात की जा रही है जल्द जमीन उपलब्ध कराई जाएगी ।सांसद राधेश्याम राठिया जी को भी इस समस्या से अवगत कराया गया है। जल्द ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। वही 132 केवी आने से ही इसका स्थाई निदान हो सकता है ।वर्तमान मै विद्युत विभाग द्वारा व्यस्बथा बनाने का प्रयास किया जा रहा है।