




➖➖➖➖➖➖➖➖
➡️अभियान का मुख्य उद्देश्य पैदावार में वृद्धि और लागत में कमी करना है :टीकाराम पटेल
➖➖➖➖➖➖➖➖
धरमजयगढ़।
किसानों में आधुनिक तकनीक और नई बीज किस्मों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मोदी सरकार द्वारा देश के कोने-कोने में इस तरह की प्रशिक्षण शिविर आयोजित करवा रही है।प्रशिक्षण शिविर में प्रमुख रूप से कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक खेमा दास महंत,उद्यान विभाग से सुनील कैवर्त,पशु धन विभाग से डाक्टर विवेक नायक,मत्स्य विभाग उपस्थित होकर किसानों को जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज कार्यक्रम नोडल अधिकारी कृषि उप संचालक एच के भगत रायगढ़ के द्वारा धरमजयगढ़ कृषि विभाग के तत्वाधान में “विकसित कृषी संकल्प अभियान” का वृहद आयोजन कृषि कार्यालय में किया गया।कार्यक्रम के मुख्यअतिथि प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष एवं भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान परिषद दिल्ली के सदस्य टीकाराम पटेल थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टीकाराम पटेल ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है पैदावार में वृद्धि और लागत में कमी करना है। जिसके अंतर्गत गांवों के किसानों से सीधे जुड़कर वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा दिया जा सके।
आगे उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार मोदी सरकार द्वारा किसानों से जुड़ने की यह अनुकरणीय पहल की गई है जिसका लाभ क्षेत्रिय किसानों को उठाने की अपील किया।*
कृषक सम्मेलन को कृषि वैज्ञानिक खेमा दास महंत ने भी मिट्टी परीक्षण व खाद प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दिया व उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने की सलाह दी।इस दौरान कृषि विभाग उद्यानिकी विभाग,पशुपालन विभाग ने अपने अपने विभागों से किसानों को मिलने वाली लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया।इस कार्यक्रम के दौरान आकाशवाणी रायगढ़ से रामबिलास पटेल जी उपस्थित रहे और अच्छी जानकारी दी।

कार्यक्रम का सफल संचालन शमी खान ने किया।इस अवसर पर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार,उपाध्यक्ष जगन्नाथ यादव,मंडल भाजपा अध्यक्ष भरत साहू,जिला भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री वीणा विश्वास,मंडल भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष राशि बाई राठिया,महामंत्री शिल्पा भारती, भाजपा मंडल मंत्री श्रीमती भावना सावरकर,सभापति जनक राम राठिया,जगदीश सरकार,विजय यादव,संतराम राठिया,कृषि विभाग से के के पैंकरा,रामकुमार पटेल,सहित भारी संख्या में किसान बंधु उपस्थित थे।