




नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से गगनदीप सिंह कोमल हो सकते हैं सशक्त दावेदार।
धर्मजयगढ़ न्यूज़ — प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। जहां दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों के दावेदारों ने अध्यक्ष पद को लेकर अपना-अपना दावा पेस किया है। आपको बता दे कि धर्मजयगढ़ नगर पंचायत का चुनाव इस वर्ष सामान्य वर्ग के लिए अनारक्षित किया गया है।

वही बात की जाए यदि कांग्रेस पार्टी की तो वर्तमान वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद,अधिवक्ता गगनदीप सिंह कोमल ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी की है।वही विधानसभा चुनाव मैं विधायक लालजीत सिंह राठिया के निर्वाचन अभिकर्ता की भी महत्पूर्ण भूमिका निभा चुके है।अपने कार्यकाल में कांग्रेस पार्टी के लिए सदैव कार्य करते आए है।जहां एक ओर पार्टी मै भी काफी जनाधार वाले युवा नेताओं के लिस्ट में शामिल है। वही स्थानीय विधायक लालजीत सिंह राठिया के विशेष करीबियों मै माने जाते है।