




धर्मजयगढ़ न्यूज़ — नगर के हर वार्डों में चुनावी पारा अब चढ़ने लगा है।कांग्रेस भाजपा के साथ कई निर्दलीय भीं मैदान में दिखाई दे रहे है।वही बात की जाए नगर के हॉट शीट वार्ड क्रमांक 12की तो यहां काटे की टक्कर नजर आ रही है।आप को बता दे कि कांग्रेस ने इस बार पुनः अपना प्रत्याशी गगनदीप सिंह कोमल को बनाया है ।

वही भाजपा ने पूर्व नगर पंचायत के उपाध्यक्ष वार्ड 12 के पार्षद गोकुल नारायण यादव पर अपना दाव खेला है। हला की ये वार्ड कांग्रेस बाहुल्य रहा है ,इसके पूर्व भी भाजपा के गोकुल नारायण यादव ही जीते थे जिसके बाद कांग्रेस के ही पार्षद यहां चुनाव जीतते आए है।पूर्व मै किए गए कार्यों को लेकर गोकुल यादव लोगो के पास जा कर अपने लिए समर्थन मांग रहे है।गोकुल नारायण यादव को मिल रहे अपार समर्थन से कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त होता दिख रहा है। बहरहाल ये तो आने वाला समय ही बताएगा कि वार्डवासियों किसे अपना समर्थन देते है
