




छत्तीसगढ़ टुडे 24 न्यूज़ धर्मजयगढ़— विकास विरोधी प्रलाप कांग्रेस की हताशा का प्रतीक है। 31मई 2025 को जनपद पंचायत धर्मजयगढ़ की आम सभा में परित विकास प्रस्तावों को लेकर भाजपा के गोकुल नारायण यादव ने प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि कांग्रेस समर्थित समाजवादी गुट द्वारा किया गया विरोध दुर्भाग्यपूर्ण, तथ्यहीन और पूरी तरह जन विरोधी है।इस प्रकार के आरोप और आरोप पत्र कांग्रेस की बौखलाहट को दर्शाते हैं, क्योंकि अब जनता ने उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से दरकिनार कर दिया है।

पिछले 10 वर्षों तक जनपद पंचायत धर्मजयगढ़ पर कांग्रेस का एकछत्र कब्जा रहा, लेकिन इस लंबे कार्यकाल में न उन्होंने विकास को गति दी, न पंचायतो को संबल। गांव की सड़कों से लेकर स्कूलों तक ,स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर रोजगार तक ,हर क्षेत्र में विफलता ही उनकी असली पहचान बन गई। धर्मजयगढ़ की जागरूक जनता ने इस बार कांग्रेस की विफलताओं को दंडित करते हुए जनपद पंचायत में भाजपा को पूर्ण बहुमत प्रदान किया है। और यही जनादेश कांग्रेस को स्वीकार नहीं हो रहा है, इसलिए वह अब प्रेस बयान और राजनीतिक नौटंकी के माध्यम से जनता को भ्रमित करने का असफल प्रयास कर रही है। जिस प्रस्ताव पर ये तथाकथित नेता सवाल उठा रहे हैं ,वह पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 50 व 51 के पूर्ण अनुरूप है, तथा उसे जनहित, विकास और प्रशासनिक दक्षता को ध्यान में रखते हुए पारित किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी की उपस्थिति में हुई कार्यवाही पूर्णता वैधानिक और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न हुई। कांग्रेस द्वारा लगाया गया यह आरोप की कुछ सदस्यों को उनके विकास अधिकारो से वंचित किया गया। मूलत झूठा भ्रामक और विकास के मार्ग में बाधा डालने वाला है। भाजपा की सरकार और जनपद समिति की नई कार्यकारिणी हर ग्राम पंचायत को समान अवसर और प्राथमिकता देते हुए विकास की योजनाओं को गति दे रही है। कांग्रेस के नेताओं को चाहिए कि वह जनता के स्पष्ट जनादेश का सम्मान करें और अनगर्ल विरोध की जगह रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाए।
*जनता है सब जानती है*
जनता भली भांति समझती है कि विकास के रास्ते पर चलती भाजपा को रोकना अब कांग्रेस के बूते से बाहर है।जनता ने जिन्हें नकार दिया, वे अब आरोप, पत्र और आंदोलन की भाषा बोल रहे हैं। जो वास्तव में उनकी हताशा और सियासी अस्तित्व की लड़ाई का अंतिम प्रयास है।
भारतीय जनता पार्टी धर्मजयगढ़ इस प्रकार की राजनीतिक साजिशों का मुंह तोड़ जवाब जनता की सेवा और ईमानदार विकास कार्यों के माध्यम से देती रहेगी।
गोकुल नारायण यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मजयगढ़