



धरमजयगढ़ न्यूज़ — मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप किसानों के खाते में होली के पहले धान के बोनस की राशि वितरित कर दी जायेगी। मुख्यमंत्री के घोषणा के अनुरूप राज्य सरकार ने आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक 28 फरवरी को कृषकों के लिए धान के अंतर राशि का वितरण किया जायेगा। होली के पहले किसानों को आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने धान के बोनस तथा आदान सहायता राशि के वितरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सरकार द्वारा जारी कार्यक्रम रूपरेखा के अनुसार 28 फरवरी 2026 को कृषकों के खातों में धान की अंतर राशि और कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि सीधे अंतरित की जाएगी।

इसी क्रम मे यह कार्यक्रम धरमजयगढ़ के जनपद पंचायत सभा कक्ष में सांसद राधेश्याम राठिया के मुख्य अतिथि में दोपहर 12:00 बजे प्रारंभ होगी! जिसमें इस क्षेत्र के तमाम कृषक बंधु भी शामिल होंगे!वही
राज्य शासन के निर्णय के तहत कृषक उन्नति योजना से जुड़े 25 लाख 28 हजार से अधिक पंजीकृत चावल एवं धान बीज उत्पादक किसानों को कुल 10,324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जाएगी। यह पूरी राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में पहुंचेगी! कृषि विकास एवं कृषि कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा क्षेत्रीय किसानों से अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया है!






