



धरमजयगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर धर्म जयगढ़ में अनेक जगहों पर महिला दिवस मनाया गया भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला महामंत्री वीणा विश्वास के नेतृत्व में कन्या क्रीड़ा परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत धर्मजयगढ़ की अध्यक्ष लीनव राठिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि नारियों का जीवन सदा संघर्ष में रहा है। लेकिन संघर्ष के बावजूद भी आज नारियां सशक्त और मजबूत होकर कार्य कर रही है। वीणा विश्वास ने कहा कि हर महिला का सम्मान करेंगे, हर हर. बेटी को आगे बढ़ाने अवसर देंगे ऐसा समाज बनाएंगे जहा महिलाओं को डर नही बल्कि सम्मान और सुरक्षा मिले। अगर एक पढ़ती है तो पुरा समाज शिक्षित होता है एक महिला आत्म निर्भर होती है तो पुरा समाज मजबूत होता है।आज हमें गर्व है कि हर महिला को मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं चल रही है। महतारी बंदन, नोनी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना , लखपती दीदी , सुकन्या समृद्धि योजना जैसे सैकड़ों योजनाएं चल रही है।
महतारी सदन का बनना विहान योजना को आत्मनिर्भर बना रही है। अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला महामंत्री ने महिला जनप्रतिनिधियों को साल देकर सम्मान किया। इस अवसर पर शिल्पा भारती, मंजीला एक्का, सुमित्रा चौहान, दीपांजलि पटेल, मीतु भद्र, रीमा अधिकारी, माधी बाई, मोहिनी महस्के, भावना सावरकर, इन्दु राठिया,जानकी विरहोर, वंदना कटारिया निर्मला कश्यप खती सरोडा गुप्ता, बबली साहू अधीक्षिका अनीमा मिंज, अनुपमा मिंज, अनुसुइया पटेल सहित महिला मोर्चा की अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रही।






