




धर्मजयगढ़ न्यूज़ — नगर पंचायत चुनाव मैं भाजपा के ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अब उपाध्यक्ष मै भी भाजपा ने निर्विरोध कब्जा करने मै सफलता हासिल की है।

आपको बता दे कि तय समय के अनुसार आज नगर पंचायत सभागार में चुनाव कि प्रक्रिया सम्पन्न हुई ।

वही 9.30से 10.30 तक उपाध्यक्ष के लिए नाम निर्देशन प्रस्तुतीकरण किया गया।जहां कांग्रेस की तरफ से किसी ने भी दावेदारी नहीं की।

10.30से 11तक नाम निर्देशनों की जांच की गई वही 11.30 के बाद भाजपा के जगरनाथ यादव के निर्विरोध उपाध्यक्ष की घोषणा रिटर्निंग अधिकारी धनराज मरकाम द्वारा की गई।
आज के इस कार्यक्रम मैं भाजपा सभी पार्षदों सहित पर्यवेक्षक विकास केडिया ,धर्मजयगढ़ मंडल के भाजपा अध्यक्ष भरतलाल साहू ,नगरपंचायत के अध्यक्ष अनिल सरकार,

पूर्व मंडल अध्यक्ष गोकुल नारायण यादव पूर्व नगर पंचायत के अध्यक्ष महेश चैनानी, पूर्व कैबिनेट मंत्री तारा सिंह राठिया ,

किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल नीलमणि पटेल, जनपद के नव नियुक्त उपाध्यक्ष शिशुपाल गुप्ता शिशु पटेल,अनिल पांडेय ,

गोविंद महंत,नटवर अग्रवाल, विजय अग्रवाल,जगमीत सिंह कोमल,श्याम साहू,नीरज अग्रवाल,भगवान सिंह, मुकेश हलदार

, समय अग्रवाल,बजरंग अग्रवाल,रमेश चैनानी,विकाश शुक्ला सहित भाजपा के सभी कार्यकर्ता की मौजूदगी रही।