




15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में धरमजयगढ़ में आयोजित ब्लॉक स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं परेड प्रतियोगिता में संयुक्त एकलव्य आर्दश आवासीय विद्यालय, धरमजयगढ़ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति को अंजाम देते हुए हर एक प्रतियोगिता में पुरुस्कार प्राप्त किया तथा समस्त विद्यालयों के बीच में गौरव को प्राप्त किया। समारोह में धरमजयगढ़ में स्थित सभी विद्यालय प्रभात फेरी की अद्भुत प्रस्तुती करते हुए समारोह स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद ध्वजारोहण किया गया जिसके हेतु तिरंगे के सम्मान में राष्ट्रगान प्रस्तुती का गौरव एकलव्य विद्यालय धरमजयगढ़ को प्राप्त हुआ, जिसमे विद्यार्थियों ने संगीत तथा वाद्य यंत्रों का प्रयोग करते हुए अत्यन्त रोमांचित तरीके से राष्ट्रगान की प्रस्तुती की, कार्यक्रम आयोजकों द्वारा बच्चों की अप्रतीम प्रदर्शन की प्रशंसा में पुरुस्कार भी प्रदान किया गया। प्रभात फेरी के पश्चात् धरमजयगढ़ के समस्त विद्यालयों की परेड प्रतियोगिता करवाई गई जिसमे सभी को पीछे छोड़ते हुए एकलव्य विद्यालय धरमजयगढ़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर पूरे धरमजयगढ़ में अपनी निरंतर उन्नत होती हुई प्रतिभा को प्रदर्शित किया है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरम्भ ही सर्वप्रथम संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय,

धरमजयगढ़ की छात्राओं द्वारा तिरंगे झंडे को सलामी देते हुए पिरामिड की शानदार प्रस्तुति देकर किया गया जिसके लिए उनकी काफी प्रशंसा की गई तथा कार्यक्रम के अंत में उन्हें सबके समक्ष मंच पर पुरस्कार द्वारा सम्मानित भी किया गया। विषयाधारित सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं द्वारा आदिवासी गीत पर छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति की छटा पूरे विश्व में बिखेरने वाला एक अप्रतीम नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसके लिए उन्हें पूरे धरमजयगढ़ की ब्लॉक स्तरीय इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान से सम्मानित भी किया गया, जिससे यह स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होता है कि विद्यालय न केवल विद्या के अपितु सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर भी तीव्रता के साथ उन्नति को प्राप्त कर रहा है।