




धर्मजयगढ़—- गणेश चतुर्थी उत्सव का आयोजन पूरे भारतवर्ष में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। वही नगर के दशहरा मैदान में विराजमान गणेश उत्सव का यह शानदार 25वा वर्ष है। समिति के अध्यक्ष राम प्रसाद पुरकायस्थ ने बताया कि शुभ मुहूर्त में मूर्ति स्थापना के बाद प्रतिदिन होने वाली सुबह और संध्या आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा।

अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम मैं छत्तीसगढ़ी ,माता का जगराता, ओपन ग्रुप डांस ,मेलोडी ऑर्केस्ट्रा, का आयोजन भी किया गया है। वही समिति ने सभी नगर वासियों से निवेदन किया है की अधिक से अधिक संख्या में इस धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम में अवश्य पहुंचे। वही किए गए सजावट, गणपति जी का दरबार लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
