




धरमजयगढ़। नगर पंचायत धरमजयगढ़ के विकास हेतु विभिन्न विषयों को लेकर बजट आवंटन के लिए आज प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव से मुलाकात की गई। जिसमें 1 करोड़ 49 लाख रुपए शीघ्र बजट आबंटन हेतु निवेदन किया गया। जिस साव ने जल्द ही राशि स्वीकृत करने की बात कही। नगर के सभी वार्डो में निर्माण कार्यों के साथ साथ शहर को सुन्दर बनाने के लिए राशि की मांग की गई है। बीते कुछ वर्षों में नगर विकास थम सा गया था। लेकिन कुछ महीनों से नए निर्माण कार्य हो रहे हैं। राशि स्वीकृत होने से विकास को और नई गति मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व पार्षद श्याम साहू एवं मनोज शर्मा भी उपस्थित रहे।