




-धरमजयगढ़।
धरमजयगढ़ विकास खण्ड में शासकीय राशन की अफरा तफरी का मामला आम हो गया है। यहां के लगभग-लगभग सभी राशन दुकान में लाखों का गोलमाल हो रखा है, इन गोलमाल राशन दुकानदारों पर स्थानीय प्रशासन क्यों कार्यवाही नहीं करते हैं ये तो यही लोग बता सकते हैं? अब धीरे-धीरे राशन माफियाओं पर कार्यवाही हो रहा है। कुछ दिन पहले एक राशन दुकान को निलंबित किया गया था, राशन हेरा फेरी के मामले में।
पहली कार्यवाही 👇
आदेश में बताया गया है कि ग्राम पंचायत कापू के शासकीय उचित मूल्य दुकान आई.डी.-412009081 का संचालन इंदिरा महिला स्व सहायता समूह बंधनपुर के द्वारा किया जा रहा है। इंदिरा महिला स्व सहायता समूह बंधनपुर के द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान कापू दुकान आई0डी0-412009081 में छग सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश-2016 की कंडिका-5(27) 13 (1) एवं कंडिका-15 का उल्लंघन करने के कारण इंदिरा महिला स्व सहायता समूह बंधनुपर को संचालक पद के प्रभाव से तत्काल निलंबित किया जाता है एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान कापू, दुकान आई0डी0-412009081 में नियमित खाद्यान्न वितरण किये जाने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था के तहत् आगामी आदेश पर्यंत तक शासकीय उचित मूल्य दुकान विजयनगर, दुकान आई0डी0-412009083 (संतोषी महिला स्व सहायता समूह) में अस्थायी संलग्न किया जाता है।
दूसरी कार्यवाही 👇
ग्राम पंचायत बंधनपुर के शासकीय उचित मूल्य दुकान आई.डी.-412009091 का संचालन इंदिरा महिला स्व सहायता समूह के द्वारा किया जा रहा है। इंदिरा महिला स्व सहायता समूह के द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान बंधनपुर, दुकान आई0डी0-412009091 में छग सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश-2016 की कडिका-5 (27) 13 (1) एवं कंडिका-15 का उल्लंघन करने के कारण इंदिरा महिला स्व सहायता समूह को संचालक पद के प्रभाव से तत्काल निलंबित किया जाता है एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान बंधनपुर दुकान आई0डी0-412009091 में नियमित खाद्यान्न वितरण किये जाने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था के तहत् आगामी आदेश पर्यंत तक शासकीय उचित मूल्य दुकान कंड्रजा, दुकान आई0डी0-412009131 (मां शारदा महिला स्व सहायता समूह) में अस्थायी संलग्न किया जाता ह
तीसरी कार्यवाही 👇
ग्राम पंचायत लिप्ति के शासकीय उचित मूल्य दुकान की आई.डी.-412009095 का संचालन इंदिरा महिला स्व सहायता समूह बंधनपुर के द्वारा किया जा रहा है। इंदिरा महिला स्व सहायता समूह बंधनपुर के द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान लिप्ति, दुकान आई0डी0-412009095 में छग सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश-2016 की कंडिका-5 (27) 13(1) एवं कंडिका-15 का उल्लंघन करने के कारण इंदिरा महिला स्व सहायता समूह बंधनपुर को संचालक पद के प्रभाव से तत्काल निलंबित किया जाता है एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान लिप्ति, दुकान आई0डी0-412009095 में नियमित खाद्यान्न वितरण किये जाने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था के तहत् आगामी आदेश पर्यंत तक शासकीय उचित मूल्य दुकान तालगांव, दुकान आई0डी0-412009097 (शिवम महिला स्व सहायता समूह तालगांव) में अस्थायी संलग्न किया जाता
शिकायत के बाद अधिकारी आए हरकत में
भाजपा नेता की शिकायत के बाद खाद्य अधिकारी हरकत में आये और दुकान की जांच कर निलंबित करने का अनुशंसा किया गया है। जिसके बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धरमजयगढ़ ने मंजु कुर्रे द्वारा संचालित तीन दुकान को निलंबित कर दिया है। मजेदार बात है कि भाजपा नेता की शिकायत पर राशन दुकान को तो निलंबित कर दिया है लेकिन शिकायतकर्ता भाजपा नेता ने खाद्य अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाया है क्या भाजपा नेता द्वारा लगाये गये गंभीर आरोप पर भी कार्यवाही होगी?