




धर्मजयगढ़ न्यूज़—-नीचे पारा जयस्तंभ चौक मैं विगत 33 वर्षो से चले आ रही नवरात्रि पर्व का आयोजन अपनी सभी तैयारियां पूर्ण कर चुका है। वही इस वर्ष नगर के इतिहास में पहली बार भक्तो को माता रानी के 9 स्वरूपों का एक साथ दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। यहां की आकर्षक साज सज्जा, भव्य लाइटिंग,पंडाल में विराजमान माता रानी के दर्शन मात्र से भक्त मनमोहित हैं।
वही समिति के द्वारा बताया गया है कि 9 दिनों तक चलने वाला यह आयोजन सभी के सहयोग से पूरा होता है। पूजा में शामिल होने के लिए हजारों भक्तों का ताता लगा रहता है 9 दिनों तक चलने वाले भंडारे में माता के प्रसाद लेने भक्त दूर-दूर से चले आते हैं। वही पूजा पाठ विधि विधान असम राज्य के कामाख्या मंदिर से आमंत्रित पंडित वासुदेव महाराज के द्वारा 30 वर्षों से कराया जा रहा है। कहां जाता है कि जो भक्त सच्चे मन से माता रानी के दरबार में आता है उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। वहीं आयोजन समिति द्वारा सभी नगर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।