
धरमजयगढ़। केंद्र शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्राइस सपोर्ट स्कीम (PSS) के तहत प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में सरसों, चना एवं मसूर की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू हो गई है। सेवा सहकारी समिति धरमजयगढ़ एवं छाल में किसानों से उपज खरीदी का शुभारंभ किया गया, जिससे किसानों में उत्साह देखा जा रहा है।
खरीदी की शुरुआत गोकुल नारायण यादव जिला भाजपा के उपाध्यक्ष एवं श्री जनक राम राठिया,सभापति कृषि स्थाई समिति द्वारा तराजू का विधिवत पूजा अर्चना कर किसानों के उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ किया गया. धरमजयगढ़ समिति में 10 किसानों द्वारा 8.50 क्विंटल तथा छाल समिति में 5 किसानों द्वारा 3.50 क्विंटल सरसों का विक्रय किया गया।

इस अवसर सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष जनप्रतिनिधि मंडल भाजपा के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार पांडे समिति प्रबंधक अपेक्स बैंक सुपरवाइजर समिति के कर्मचारी कृषि विभाग के अनुविभागीय अधिकारी प्रभास शंकर सिंह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री कुवर किशोर पैकरा, कृषि विकास अधिकारी श्री राम कुमार पटेल ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रहलाद पटेल, विवेक चंद्र,धर्मेंद्र कुमार वर्मा गौरव महेश ,एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर खरीदी कार्य प्रारंभ किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसानों को 20 अप्रैल 2026 तक पंजीयन कराने का अवसर दिया गया है। पंजीयन के बाद किसान अपनी फसल का विक्रय निर्धारित तिथियों तक कर सकेंगे। चना एवं मसूर की बिक्री 30 मई 2026 तक तथा सरसों की बिक्री 15 मई 2026 तक की जा सकेगी।समर्थन मूल्य के तहत चना का मूल्य 5875 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर का 7000 रुपये प्रति क्विंटल एवं सरसों का 6200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। साथ ही प्रति एकड़ खरीदी की अधिकतम सीमा भी तय की गई है, जिसमें चना 6 क्विंटल, मसूर 2 क्विंटल एवं सरसों 5 क्विंटल शामिल है।
