




पिछले पांच साल भूपेश कका के सरकार रहते क्यों नही जुड़े बजट में विकास कार्य
धरमजयगढ़।
प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश कका की सरकार में एक भी कार्य बजट में नही जुड़वा पाने वाले विधायक अभी भाजपा शासन में बजट में विकास कार्य जुड़वाने का दंभ भर रहे है।यह बात विधायक द्वारा कही गई बातों पर संसद ने पलटवार करते हुए कहा।विधायक ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि पहुंच विहीन गांव तक पक्का सड़क पहुंचाने का कार्य वे कर रहे हैं।आज जनपद पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा की पंच से लेकर पार्लियामेंट तक जनता ने भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधि चुनकर भेजे हैं।जनता अपनी मुहर मोदी जी की गारंटी और विष्णु के शुसाशन पर लगा चुकी है।अब बारी हम सब चुने हुए जनप्रतिनिधियों की है।हमे जनता के भरोसे पर खरा उतरना है।उन्होंने कहा कि मैं दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर धरमजयगढ़ के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा।
आज नवनियुक्त जनपद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण सह कार्यभार लेने का कार्यक्रम जनपद पंचायत के प्रांगण में भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के लोकप्रीय सांसद राधेश्याम राठिया थे।विशिष्ठ अतिथि विधायक लालजीत राठिया सहित नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार, जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यगण, उपाध्यक्ष जगन्नाथ यादव ,प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गुरपाल भल्ला,जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान सहित कई भाजपा नेता मंचासिन थे।

जनपद अध्यक्ष श्रीमती लीनव बिरजू राठिया ने सर्वप्रथम शपथ ग्रहण की उसके पश्चात उपाध्यक्ष शिशुपाल गुप्ता एवं सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण किए।आज के कार्यक्रम के दौरान जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष अरुण कातोरे,जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश पंडा, अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सकील अहमद, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल,पुर्व आयोग के अध्यक्ष तारासिंह राठिया,वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह ठाकुर,सभी मंडल अध्यक्षगण मंच पर उपस्थित थे।