By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को गति देने रोड मैप तैयार
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को गति देने रोड मैप तैयार
Latest News

छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को गति देने रोड मैप तैयार

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:08
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
1708942653 52c690ecc1f8b0f0fa47
SHARE
1708942653 52c690ecc1f8b0f0fa47

रायपुर, 26 फरवरी 2024। छत्तीसगढ़ सरकार के वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में छत्तीसगढ़ को विकसित और समृ़द्ध राज्य बनाने के लिए रोड मैप की स्पष्ट रूप रेखा भी दिखती है। छत्तीसगढ़ सरकार के बजट में सेवाक्षेत्र को बढ़ावा देने की रणनीति शामिल की गई है। आईटी सेक्टर, हेल्थ डेस्टिनेशन, ईको-टूरिज्म सर्किट, वेडिंग डेस्टिनेशन, बिजनेस टूरिज्म, कान्फ्रेंस डेस्टिनेशन जैसे नये उभरते हुए संभावनाओं वाले क्षेत्रों का लाभ प्रदेश के युवाओं और उद्यमियों को मिलेगा।

बजट में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए खुले मन से राज्य में निवेशकों का स्वागत करने की बात कही गई है, इसके लिए राज्य में रेड टेपिज्म के स्थान पर रेड कारपेट की नीति होगी। उद्योगों की स्थापना के लिए ‘मिनिमम गर्वमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ की नीति पर काम होगा। इज ऑफ डूइंग बिजनेस, सिंगल विण्डो प्रणाली, ऑनलाईन परमिशन, मिनिमम परमिशन जैसी नीति लागू होंगी। पब्लिक-प्राइवेट-पॉर्टनरशिप के लिए नीति आयोग और भारतीय प्रबंध संस्थानों के विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाएगा।छत्तीसगढ़ की भौगोलिक विशेषताओं के अनुरूप आर्थिक विकास के लिए विकेन्द्रीकृत नीति पर काम होगा, इसके लिए विकेन्द्रीकृत विकास पॉकेट की स्थापना की जाएगी। रायपुर, भिलाई सहित आसपास के क्षेत्रों को स्टेट कैपिटल के रूप में विकसित करने की योजना भी तैयार की जाएगी। इन क्षेत्रों में विश्व स्तरीय आईटी सेक्टर, वेडिंग डेस्टिनेशन, हेल्थ डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। नवा रायपुर, अटल नगर में ‘लाईवलीहुड सेंटर ऑल एक्सीलेंस’ एवं दुर्ग जिले में ‘सेंटर ऑॅफ एंटरप्रेन्योरशिप’ स्थापित किया जाएगा। स्टार्ट-अप को प्रोत्साहित करने के लिए इन्यूबेशन सेंटर की स्थापना तथा बी.पी.ओ. एवं के.पी.ओ. को आकर्षित करने के लिए आई.टी. पार्क की स्थापना की जाएगी।

छत्तीसगढ़ राज्य के बजट में रायपुर, नवा रायपुर अटल नगर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, अंबिकापुर, जगदलपुर, कोरबा एवं रायगढ़ जैसे प्रमुख नगरों को ग्रोथ इंजन के रूप में विकसित करने की बात कही गई है। कोरबा, जांजगीर, रायगढ़, उरला, सिलतरा जैसे क्षेत्रों में वहां की आवश्यकता के अनुरूप औद्योगिकरण की नीति बनायी जाएगी। मैदानी कृषि प्रधान जिलों में कृषि आधारित विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए विशेष फोकस किया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अनेक अवसरों पर कहा है कि हमने अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प लिया है। हमारा लक्ष्य विकसित छत्तीसगढ़ बनाना है। हम विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने के लिए बजट में तैयार किए गए रोडमैप के अनुरूप कार्य करेंगे। राज्य की अर्थव्यवस्था को तेजी से विकसित करने और उच्च विकास दर हासिल करने के लिए बजट में अनेक प्रावधान किये गये हैं, इस वर्ष राज्य के बजट में पूंजीगत व्यय में वृद्धि की गयी है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत सचिव को किया निलंबितशासन के महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही बरतने एवं उच्चाधिकारियों के समय-समय पर दिये गये आदेशों, निर्देशों का अवहेलना करने के मामले में हुई है कार्यवाही….
Next Article एसडीएम के दो रीडर और एक पटवारी निलंबित , तहसीलदारों को किया स्थानांतरित – कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

हमने बनाया है हम ही सवारेंगे वाक्य को चरितार्थ करने वाला सर्व समावेशी बजट!1.72 लाख करोड़ की इस बजट में युवाओं,किसानों,महिलाओं, गरीबों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं — गोकुल नारायण यादव
Latest News 24 February 2026
CG Budget 2026-27: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, बस्तर से लेकर सरगुजा तक लगाई सौगातों की झड़ी
Latest News 24 February 2026
धरमजयगढ़ युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए समय अग्रवाल युवा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल!
Latest News 24 February 2026
एआई समिट में कपड़े उतारकर विरोध प्रदर्शन कांग्रेस की कुंठित मानसिकता:अरुण धर दीवान
Latest News 23 February 2026
धरमजयगढ़ क्षेत्र के कंडरजा में राशन वितरण को लेकर बड़ी धांधली उजागर ₹300 रुपए लेकर पंच दे रहे राशन.ग्रामीणों ने लगाया संगीन आरोप!पढ़े पूरी खबर!
Latest News 23 February 2026
छाल-खरसिया सड़क के लिए 15.34 करोड़ स्वीकृत, मुख्यमंत्री का जताया आभार छाल-खरसिया सड़क के लिए 15.34 करोड़ स्वीकृत, मुख्यमंत्री का जताया आभार
Latest News 23 February 2026
धरमजयगढ़ के राधा कृष्ण मंदिर में 26 फरवरी को होगा श्याम भजन के साथ फागो उत्सव का भव्य आयोजन! खरसिया से पधारे राजेश अग्रवाल देंगे प्रस्तुति
Latest News 22 February 2026

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?