
धरमजयगढ़ न्यूज़ —- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान की अनुशंसा से युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुमित शर्मा ने आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकारिणी की सूची जारी की हैँ!
जिसमे धरमजयगढ़ के युवा नेता शशि पटेल को पुनः जिला युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है!

वही कैलाश यादव को जिला युवा मोर्चा का मंत्री बनाया गया है! आपको बता दे की पूर्व में भी शशि पटेल को जिला युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था. संगठन के प्रति उनके कार्यों और नेतृत्व क्षमता को भली भांति समझते हुए फिर से शीर्ष नेतृत्व ने इस जवाबदारी को उन्हें सौपा है. शशि पटेल क्षेत्र में युवाओं के एक आइडल के रूप में भी जाने जाते हैं.

वही बाक़ारुमा मण्डल के निवासी कैलाश यादव को जिला युवा मोर्चा में मंत्री का पद सौपा गया हैँ. वहीं कैलाश यादव ने अपने शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए दी गई जवाबदारी और संगठनात्मक कार्यों को आगे ले जाने की बाते कही हैँ! वहीं जिला युवा मोर्चा की सूची जारी होने के बाद कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है!
