By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ के पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण बना औपचारिकता, ग्राम विकास को खोखला कर रहे, ब्लॉक आडिटर, रोजगार सहायक व पंचायत सचिव!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ के पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण बना औपचारिकता, ग्राम विकास को खोखला कर रहे, ब्लॉक आडिटर, रोजगार सहायक व पंचायत सचिव!
Latest News

धरमजयगढ़ के पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण बना औपचारिकता, ग्राम विकास को खोखला कर रहे, ब्लॉक आडिटर, रोजगार सहायक व पंचायत सचिव!

Vivek Pandey
Last updated: 13 September 2025 19:31
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
SHARE
1003244922

धरमजयगढ़। शासन-प्रशासन की ओर से ग्रामीण विकास कार्यों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक अंकेक्षण की व्यवस्था की गई थी। उद्देश्य यह था कि पंचायतों में मनरेगा से लेकर प्रधानमंत्री आवास तक के कार्यों का सत्यापन हो, ग्रामीणों की भागीदारी बढ़े और ग्राम सभा के माध्यम से जनजवाबदेही तय हो। किंतु धरमजयगढ़ विकासखंड की पंचायतों में यह संकल्पना अब कागज़ी खानापूर्ति तक सीमट गई है।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत सुपकालो इसका ताज़ा उदाहरण है। यहां 12 सितम्बर 2025 को ग्राम सभा आयोजित होनी थी, किंतु ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें सभा की सूचना तक नहीं दी गई। सुपकालो के आश्रित गांव बगबुड़ा और फिटिंगपारा के किसान-मजदूरों का साफ कहना है कि उन्हें न तो अंकेक्षण की खबर थी और न ही इसमें भागीदारी का अवसर। इससे साफ पता चलता है कि गांववासियों के जानकारी दिए बिना ग्राम सभा आयोजन को निपटाने की पुरी योजना बना ली गई थी।

वहीं ब्लॉक सामाजिक अंकेक्षण प्रदाता मुन्ना यादव अपने दल-बल सहित सुपकालो पंचायत पहुँचे तो सही, लेकिन उनके जवाब सुनकर लगा जैसे वे कोई बहाना प्रतियोगिता जीतने आए हों। जब पूछा गया कि प्रधानमंत्री आवास का अंकेक्षण क्यों नहीं हुआ, तो साहब का फरमान आया—“स्टाफ नहीं है!” हकीकत यह कि उनके पास तीन-तीन ऑडिटर मौजूद थे। यानी जनता से छुपाना भी और शासन को बहाना सुनाना भी—दोनों कला में माहिर! जानकारी अनुसार बता दें, ब्लॉक आडिटर मुन्ना यादव ऐसे कई ग्राम पंचायतों में रोजगार सहायक सचिव, पंचायत सचिव के मिलकर सोशल आडिट का कार्य महज कागजों में करके ग्राम सभा आयोजन कर रफा-दफा कर चुके हैं। जहां पर ग्राम सभा में लेखा व करारोपण अधिकारी तक अनुपस्थित थे। जिसका ग्रामवासियों को पता ही नहीं है। जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण कार्य किस तरह की जा रही है।

गौरतलब है कि शासन द्वारा स्पष्ट आदेश जारी किए गए हैं कि मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास—दोनों योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण अनिवार्य है। इसके बावजूद प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्यों को जांच से बाहर रख दिया गया। इस पूरी प्रक्रिया में रोजगार सहायक सचिव इंद्रजीत राठिया जो कि ग्राम पंचायत जगालमौहा का प्रभार भी दिया गया है,और पंचायत सचिव की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।
वहीं संबंध में हमने जिला स्तर पर जिम्मेदार अधिकारी जितेंद्र टंडन से फोन पर संपर्क साधने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव करना उचित नहीं समझा। नतीजा साफ है—धरमजयगढ़ विकासखंड में सामाजिक अंकेक्षण का तंत्र केवल औपचारिकता निभाने में बदल चुका है। ग्राम सभाएं सूचना विहीन हैं, जनता की भागीदारी नदारद है, और नियमों की धज्जियां उड़ाकर विकास कार्यों को “पूर्ण” बताकर शासन को गुमराह किया जा रहा है। बरहाल, यह स्थिति उस व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाती है, जिसका मूल उद्देश्य ही पारदर्शिता और जनसरोकार था। वहीं ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार आगे पंचायत के रोजगार सहायक सचिव इंद्रजीत राठिया का भ्रष्ट कारनामा का बडा़ उजागर हो सकता है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article मोदी के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा की होगी शुरुआत : नरेश पंडा
Next Article हाथी मित्रदल और वन कर्मियों की तत्परता से ग्रामीण की बची जान…मौत के मुहाने से वापस आया ग्रामीण युवक…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष टीकाराम भाई पटेल का राज्यसभा मे जाना हुआ तय आला कमान ने दी हरी झंडी!
Latest News 3 March 2026
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष टीकाराम भाई पटेल का राज्यसभा जाना हुआ तय आला कमान ने दी हरी झंडी!
Latest News 3 March 2026
प्रेम, सम्मान, सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक होली त्यौहार – भरतलाल साहू
Latest News 3 March 2026
नगरवासियों की मांग पूरी, धरमजयगढ़ को नगर पालिका परिषद का दर्जा!
Latest News 3 March 2026
शुभ मुहूर्त, सनातन संस्कृति, मन्त्रोंचार के साथ धरमजयगढ़ में किया गया होलिका दहन!
Latest News 3 March 2026
नशे में स्कूल पहुंचने और नदारद रहने वाले 3 शिक्षक निलंबित, आदेश जारी!
Latest News 27 February 2026
युवाओं के लिए जरूरी खबर, व्यापमं ने जारी की शिक्षक भर्ती की संभावित तिथियां!
Latest News 27 February 2026

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?