




धर्मजयगढ़ न्यूज़ — धर्मजयगढ़ के शासकीय महाविद्यालय मै कार्यरत कर्मचारी राजकुमार ख़ुसरो को विगत दो माह से बिना किसी कारण के वेतन भुगतान को रोक दिया गया है।जिससे उन्हें वर्तमान मै कई कठिनाईयो के दौर से गुजरना पड़ रहा है।वही उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव के समय उनकी ड्यूटी चुनाव कार्य मै यातायात शाखा मै लगाया गया था।
उसके बाद फरवरी ,मार्च ,अप्रैल, का वेतन दिया गया मगर उसके बाद मई,जून का वेतन नहीं दिया जा रहा है,पूछने पर कोई स्पष्ट कारण भी नहीं बताया जाता है पैसे के अभाव में वे अपने बच्चे का एडमिशन भी स्कूल मै नहीं करवा पा रहे।वेतन न मिलने से कई ओर परेशानी भी हो रही है।वही इस विषय मै जब कॉलेज के प्राचार्य डाक्टर अनिल कुमार पाणिग्रही से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चुनाव ड्यूटी मै होने से इनका वेतन नहीं बन पाया था अभी बन जाएगा और जल्द भुगतान करवा दिया जाएगा।