




धर्मजयगढ़ न्यूज—-हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है।वैदिक पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि आज यानि 03 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं, जो कि 12 अक्टूबर तक चलेंगे। नवरात्रि में मां दुर्गा के अलग अलग नौ स्वरुपों की पूजा की जाती है। वहीं मान्यता है जो व्यक्ति इन 9 दिनों तक व्रत रखकर मां दुर्गा की आराधना करता है।
उसके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। वहीं आपको बता दें कि पहले दिन कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की पूजा आरंभ होता है।नीचे पारा जयस्तंभ मैं मां दुर्गा की कलश यात्रा से प्रारंभ होकर पूरे विधि विधान से स्थापना पूजन असम के कामाख्या से आए पंडित वासुदेव महाराजके द्वारा किया जा रहा है। वही समिति द्वार इस वर्ष माता के नौ रूपों की झांकी भी बनाई गई है जिसका भक्त दर्शन भी प्राप्त कर सकते हैं। नौ दिनों तक चलने वाली इस पूजा का विशेष ही महत्व रहता है। यहां के भंडारे मे शामिल होने के लिए दूर दराज से भक्त आते है। इस वर्ष समिति के द्वारा संध्या आरती केपश्चात मनोरंजन के लिए कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं जिसकी सूचना समिति के द्वारा दी जा रही है।