




धरमजयगढ़।
धरमजयगढ़ नीचेपारा में 1996 में निर्मित दस दुकानों का सुधि लेने अंत्य व्यवसायी निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र बेसरा धरमजयगढ़ पहुंचे।स्थानीय लोकनिर्माण विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं ने सौजन्य मुलाकात की।चर्चा के दौरान उन्हें बताया गया की 29 वर्ष पूर्व अंत्य व्यवसायी निगम द्वारा दस दुकानों का निर्माण किया गया है।दुकानों का हाल जर्जर हो चुका है। पूर्व मंडल भाजपा महामंत्री हरिचरण अग्रवाल ने बताया की कई वर्षो तक तो पता ही नही चल रहा था की इन दुकानों का निर्माण किस विभाग ने कराया है।

बाद में पता चलने पर इसके नीलामी या आबंटन हेतु बहुत प्रयास किए गए लेकिन टाल मटोल ही होता रहा।आज अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ स्थल पर जाकर दुकानों को देखा जो की जर्जर हो चुका है। उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार,उपाध्यक्ष जगन्नाथ यादव,प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल,हरिचरण अग्रवाल,हितेश आदित्य,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शिशुपाल गुप्ता,मोनू अग्रवाल के सलाह पर दुकानों को यथा स्थिति आबंटित करने की बात कही।आबंटन की विधिवत कार्यवाही करने के लिए नगर पंचायत को अधिकृत कर अपने गंतव्य रायपुर के लिए प्रस्थान कर गए।इस अवसर पर संतोष सारथी एवं ठेकेदार उपस्थित थे।