



धरमजयगढ़। प्रेस क्लब धरमजयगढ़ की पत्रकारों की टीम अपनी शैक्षणिक एवं अध्ययन यात्रा पूर्ण कर नेपाल से सकुशल वापस लौट आई है। इस दौरान टीम ने नेपाल में पत्रकारिता के विभिन्न स्वरूपों, सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन, प्रशासनिक व्यवस्था, सीमावर्ती क्षेत्रों की कार्यशैली तथा मीडिया की भूमिका का गहन अध्ययन किया।
नेपाल यात्रा के दौरान प्रेस क्लब के पत्रकारों ने वहां के स्थानीय पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों से संवाद कर पत्रकारिता में नवाचार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस अध्ययन से पत्रकारों को नई सोच, नई दृष्टि और आधुनिक पत्रकारिता के तरीकों को समझने का अवसर मिला।
प्रेस क्लब धरमजयगढ़ के पदाधिकारियों ने बताया कि नेपाल यात्रा से प्राप्त अनुभवों को अब स्थानीय पत्रकारिता में लागू किया जाएगा। आने वाले समय में अलग अंदाज़, तथ्यात्मकता और जनसमस्याओं को प्राथमिकता देते हुए पत्रकारिता की नई शुरुआत की जाएगी।
टीम के लौटने पर पत्रकार साथियों एवं शुभचिंतकों ने उनका स्वागत किया और इस यात्रा को प्रेस क्लब धरमजयगढ़ के लिए मील का पत्थर बताया। प्रेस क्लब का मानना है कि इस तरह की अध्ययन यात्राएं पत्रकारों के दृष्टिकोण को व्यापक बनाती हैं और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को और मजबूत करती हैं।





