By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ जनपद पंचायत के अलोला पंचायत मे भ्रस्टाचार चरम पर कार्यवाही नहीं होने का है यह परिणाम आखिर इनका आका कौन??
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ जनपद पंचायत के अलोला पंचायत मे भ्रस्टाचार चरम पर कार्यवाही नहीं होने का है यह परिणाम आखिर इनका आका कौन??
Latest News

धरमजयगढ़ जनपद पंचायत के अलोला पंचायत मे भ्रस्टाचार चरम पर कार्यवाही नहीं होने का है यह परिणाम आखिर इनका आका कौन??

Vivek Pandey
Last updated: 4 December 2025 11:08
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
1003613345 1
  • सरपंच-सचिव के भ्रष्टाचार से ग्रामीण परेशान, विकास कार्य सिर्फ कागजों पर
  • बिना निर्माण करवाये राशि का कर लिया बंदरबांट? छत्तीसगढ़ टुडे 24 न्यूज़ -धरमजयगढ़।

धरमजयगढ़ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत अलोला में सरपंच-सचिव द्वारा शासकीय राशि का बंदरबांट करने का मामला समाने आया है। अलोला पंचायत को विकास कार्य के लिए शासन द्वारा भरपूर राशि उपलब्ध कराया गया है, ताकि ग्रामीणों को अच्छी सड़क, नाली, मूलभूत सुविधा मिले, लेकिन सरपंच-सचिव द्वारा शासकीय राशि को अपना बपौैती समझकर बंदरबांट कर लिया गया है। अलोला गांव के नाका मुहल्ले में लाखों रूपये खर्चकर सीसी रोड का निर्माण किया गया है जिस सीसी रोड का निर्माण किया गया है उसके बगल से नाली निर्माण होना था 15 वें वित्त से, पंचायत को नाका मुहल्ला में नाली निर्माण के लिए 15 वें वित्त पंचायत से 1,85,403 रूपये एवं 15 वें वित्त जनपद पंचायत से

1 लाख 50 हजार रूपये जारी हुआ। इतने रूपये जारी होने के बाद भी सरपंच-सचिव द्वारा नाका मुहल्ले में एक नाली का निर्माण नहीं किया गया और शासकीय राशि आहरण कर लिया गया है। उप सरपंच पति ने बताया कि मेरे द्वारा रेशम मुहल्ले से बोरिंग तक नाली निर्माण किया गया है जिसका खर्चा मात्र 40 हजार हुआ है लेकिन सरपंच सचिव द्वारा नाली के नाम पर 1 लाख 80 हजार 362 रूपये आहरण कर लिया है। जो नाली रेशम मुहल्ले से बोरिंग तक किया गया है उसकी स्थिति देखने से ही पता चल रहा है कि निर्माण कार्य में किस पैमाने में भ्रष्टाचार किया है सरपंच-सचिव ने। तो वहीं 15 वे वित्त जनपद पंचायत की राशि 1 लाख 50 हजार से मुख्य सड़क से बोरिंग तक नाली निर्माण करना था लेकिन 40 प्रतिशत राशि आहरण करने के बाद भी नाली निर्माण शुरू नहीं किया है। इस संबंध में सब इंजीनियर डनसेना से बात करने पर बताया कि सरपंच-सचिव द्वारा कोई नाली निर्माण नहीं किया और 40 प्रतिशत राशि आहरण भी कर लिया गया है। और सरपंच-सचिव द्वारा बिना काम करवाये ही दबाव बना रहे हैं कि काम का मुल्यांकन कर दे। मेरे द्वारा गलत मुल्यांकन नहीं करने पर मेरा शिकायत भी कर रहे हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article लैलूंगा में तहसीलदार शिवम पांडे की ताबड़तोड़ दबिश, ओड़िसा के अवैध धान पर बड़ी कार्यवाही– किलकिला में 75 क्विंटल धान जप्त !
Next Article नगर पंचायत में अध्यक्ष–सीएमओ की सक्रियता बनी मिसाल… पढ़िए पुरी खबर!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

कथा से पूर्व बागेश्वर धाम बाबा का हुआ रायगढ़ जिंदल एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत जिले के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन रहे मौजूद! सड़क मार्ग से काफिला निकला कोरबा के लिए जगह-जगह किए गए भव्य स्वागत! सुरक्षा की रही चाक चौगंध व्यवस्था!
Latest News 28 March 2026
धरमजयगढ़ युवाओ ने पकड़ा गाय से भरी पिकअप वाहन,जांच जारी पढ़े पूरी खबर!
Latest News 27 March 2026
रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आज होगा आयोजन सनातनी होंगे शामिल!
Latest News 27 March 2026
धरमजयगढ़ वनमंडल द्वारा धनबादा पावर को मिली खुल्ली छुट मामला वनमंडल के बाकारुमा से जुडा पड़े पूरी खबर!
Latest News 26 March 2026
धरमजयगढ़ वन मंडल के कार्य प्रणाली को लेकर के संशय अवैध कार्यों में नहीं की जाती कार्यवाही दिया जाता है पूरा संरक्षण!
Latest News 25 March 2026
फ्लाई ऐश ओवरलोड वाहनों पर आखिर कब होगी कार्यवाही परिवहन विभाग आखिर क्यों है मौन?धरमजयगढ़ एसडीएम और थाना प्रभारी को जल्द सौपा जाएगा ज्ञापन होगी बड़ी आंदोलन की तैयारी!
Latest News 25 March 2026
धरमजयगढ़ मे प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने की हुई कवायत तेज राजस्व विभाग के 27 पटवारीयो का हुआ तबादला धान खरीदी, गिरदवारी को लेकर भी हो रही थी शिकायतें!
Latest News 25 March 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?