




छत्तीसगढ़ टुडे 24 न्यूज़ धर्मजयगढ़–भाजपा के रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी राधेश्याम राठिया का आज धर्मजयगढ़ नगर आगमन हुआ जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में बैंड बाजा, आतिशबाजी, के साथ फूल माला से उनका स्वागत किया गया , वही राधेश्याम राठिया ने महात्मा गांधी जी के प्रतिमा में माल्यार्पण कर बस स्टैंड होते हुए जेलपारा स्थित महकुल समाज के सामुदायिक भवन पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
वहीं उन्होंने बताया कि वह कभी नहीं सोचे थे कि वह एक सरपंच से लेकर सांसद के प्रत्याशी तक का सफर तय कर पाएंगे हर एक कार्यकर्ता अपने आप को स्वयं राधेश्याम मनाते हुए इस चुनाव में हर एक आम मतदाता तक पहुंचे वही आज के इस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हरिश्चंद्र राठिया,मंडल भाजपा के अध्यक्ष गोकुल नारायण यादव, किसान मोर्चा के प्रदेश

उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष टार्जन भारती, नगर पंचायत अध्यक्ष तरुणा श्याम साहू, जनपद सदस्य वीणा विश्वास ,पूर्व नगर पंचायत के अध्यक्ष महेश चेनानी युवा मोर्चा के शशि पटेल, शिशुपाल गुप्ता, भाजपा के महामंत्री अनिल पांडे, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय अग्रवाल, नटवर अग्रवाल, विकाश शुक्ला, जिला पंचायत के सदस्य रामनाथ बैगा सहित तमाम भाजपा के कार्यकर्ता गण मौजूद रहे
