




छत्तीसगढ़ टुडे 24 न्यूज़ धर्मजयगढ़—- लोकसभा चुनाव प्रचार थमने के पहले ही मंडल भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने घर घर पहुंच राधेश्याम राठिया के पक्ष मैं की मतदान करने की अपील , नगर के सभी वार्डो में जाकर किया जनसंपर्क।मोदी के 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने में पार्टी कार्यकर्ता भी कोई कोर कसर नही छोड़ रहे है। वही प्रचार के आखरी दिन 42डिग्री के गर्म तापमान मैं भी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोस देखने को मिल रहा है।
बड़े ही उत्साह के साथ ढोल नगाड़े के साथ नाचते दिखाई पड़ रहे है।आज का यह जनसंपर्क यात्रा सुबह पार्टी कार्यालय से प्रारंभ होकर पीपरमार चौक होते हुए, सिविल लाइन से नीचे पारा , होते हुए नगर पंचायत के सभी वार्डो तक पहुंच रही है ।इस पूरे जन संपर्क मैं नगर का माहौल भाजपा मय दिखाई पड़ रहा है।
यदि ऐसा ही माहौल भरी दुपहरिया मैं मतदान के दिनो में भी दिखा तो निश्चित ही यह कहीं ना कहीं मोदी के 400 पार के लक्ष्य को छूने के करीब रहेगा। वहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं की माने तो नगर पंचायत क्षेत्र से कांग्रेस का पूरा सुपड़ा साफ दिखाई पड़ रहा है। बहरहाल यह तो आने वाले मतदान के बाद 4 जून की मतगणना में ही तय होगा की जनता ने जनादेश किसे सोपा है।