By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: प्रदेश में 75 हजार मीट्रिक टन धान खराब, मंत्री जायसवाल बोले- न इंसान के खाने लायक, न पशु के, पिछली सरकार ने नहीं किए थे कोई इंतजाम
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > प्रदेश में 75 हजार मीट्रिक टन धान खराब, मंत्री जायसवाल बोले- न इंसान के खाने लायक, न पशु के, पिछली सरकार ने नहीं किए थे कोई इंतजाम
Latest News

प्रदेश में 75 हजार मीट्रिक टन धान खराब, मंत्री जायसवाल बोले- न इंसान के खाने लायक, न पशु के, पिछली सरकार ने नहीं किए थे कोई इंतजाम

Vivek Pandey
Last updated: 21 June 2024 00:03
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
1001224208

रायपुर। आगामी विपणन वर्ष 2024-25 में धान उपार्जन की प्रारंभिक तैयारी के संबंध में मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक हुई. बैठक में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए. मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 75 हजार मीट्रिक टन धान खराब हुआ है. इसे न इंसान खा सकता है और न ही पशु. उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने धान को खराब होने से बचाने के लिए कोई रास्ता नहीं निकाला और इतनी बड़ी मात्रा में धान खराब हो गया. उन्होंने बताया कि खराब धान को मछली पालन करने वालों या फिर शराब बनाने वालों को को बेचा जाएगा.

उन्होंने बताया कि दो लाख क्विंटल धान अभी साबुत बचा हुआ है. FCI के माध्यम से चावल खरीदने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया जाएगा. किसान पंजीयन के लिए 1 जुलाई से 31 अक्टूबर तक का समय निर्धारित किया. इसके अलावा बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान उपार्जन की आरंभिक तैयारी की समीक्षा की गई. मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में धान उपार्जन के लिए बारदाने की व्यवस्था और किसान पंजीयन खरीदी केंद्रों की व्यवस्था के संबंध में व्यापक विचार-विमर्श किया गया.बैठक में खाद्य विभाग एवं मुख्यमंत्री के सचिव बसवराजू एस., कृषि विभाग की सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, सचिव राजस्व अविनाश चंपावत, सचिव सहकारिता सी.आर.प्रसन्ना, विशेष सचिव खाद्य के.डी.कुंजाम, प्रबंध संचालक मार्कफेड रमेश शर्मा, खाद्य विभाग के संचालक जितेंद्र शुक्ला सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 1001214922 scaled शिवम कंस्ट्रक्शन द्वारा मनमाने तरीके से किया जा रहा है काम कृषि कार्य उपयोग की गाड़ी से किया जा रहा परिवहन का जोखिम भरा कार्य,ट्रेक्टर पलटी तो खुला पोल*
Next Article विश्व योग दिवस के अवसर पर धरमजयगढ़ स्वामी आत्मानंद विद्यालय मैं मनाया गया योग दिवस
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

5 राज्यों में इतने चरणों में होगा चुनाव, EC ने की घोषणा
Latest News 15 March 2026
वर्षो से एक ही जगह में जमे 58 पटवारीयो का हुआ तबादला अवैध अफीम की खेती के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Latest News 15 March 2026
निर्मम सरकार का काउंटडाउन शुरू बंगाल में TMC पर जमकर बरसे PM मोदी, बोले- TMC इस आंधी को रोक नहीं पाएगी!
Latest News 14 March 2026
जिले में गैस सिलेण्डर की पर्याप्त उपलब्धता ऑनलाइन बुकिंग के दिन ही सिलेंडर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश!
Latest News 14 March 2026
IMG 20260313 WA0193
धर्म संबंधी कथित टिप्पणी से छात्र आहत, बाकारुमा स्कूल की शिक्षिका पर आरोप!
Latest News आस्था 13 March 2026
धरमजयगढ़ चैत्र नवरात्रि को लेकर अंबेटिकरा मंदिर समिति की तैयारिया पूर्ण! आस्था के जलेंगे ज्योत! साज सज्जा सहित मेले मे उमड़ेगा जनसैलाब!
Latest News 12 March 2026
रैरुमा चौकी के समीप बाकारुमा में चल रहा हार्ड कोक का काला खेल!
Latest News 12 March 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?