By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: वर्षो से एक ही जगह में जमे 58 पटवारीयो का हुआ तबादला अवैध अफीम की खेती के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > वर्षो से एक ही जगह में जमे 58 पटवारीयो का हुआ तबादला अवैध अफीम की खेती के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Latest News

वर्षो से एक ही जगह में जमे 58 पटवारीयो का हुआ तबादला अवैध अफीम की खेती के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Vivek Pandey
Last updated: 15 March 2026 13:18
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
InShot 20260315 131120432 1

बलरामपुर। जिले में हाल ही में सामने आए अवैध अफीम की खेती के मामलों के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा ने एक साथ 58 पटवारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस निर्णय के तहत कई तहसीलों में वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ पटवारियों को हटाकर अन्य स्थानों पर भेजा गया है।

जारी आदेश के अनुसार राजपुर, रामानुजगंज, कुसमी, वाड्रफनगर, शंकरगढ़, रघुनाथनगर और बलरामपुर सहित कई तहसीलों के पटवारियों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरण किया गया है। प्रशासन का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य राजस्व व्यवस्था में कसावट लाना, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाना और लंबे समय से एक ही जगह पदस्थ कर्मचारियों के कारण बन रही प्रशासनिक ढिलाई को दूर करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

सूत्रों के अनुसार हाल के दिनों में जिले के विभिन्न इलाकों में अवैध अफीम की खेती के मामले सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर सवाल उठ रहे थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने राजस्व तंत्र में सख्ती दिखाते हुए यह बड़ा फैसला लिया है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पटवारियों के तबादले को प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

InShot 20260315 131530554

जिला प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि आदेश का पालन नहीं करने या निर्धारित समय में नई पदस्थापना स्थल पर जॉइन नहीं करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक हलकों में इस फैसले को राजस्व व्यवस्था को मजबूत करने और लापरवाही पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में प्रशासन राजस्व विभाग में और भी सख्ती बरत सकता है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article निर्मम सरकार का काउंटडाउन शुरू बंगाल में TMC पर जमकर बरसे PM मोदी, बोले- TMC इस आंधी को रोक नहीं पाएगी!
Next Article 5 राज्यों में इतने चरणों में होगा चुनाव, EC ने की घोषणा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी में दिखा छात्र-छात्राओं का राष्ट्र प्रेम , हजारों विद्यार्थियों ने दिया देशभक्ति का संदेश!
Latest News 16 August 2026
गौवंशों की मौत से मचा हड़कंप, आक्रोशित गौसेवकों ने भवानी मंदिर के पास किया चक्काजाम!
Latest News 14 August 2026
कापू तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, हजारों छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा!
Latest News 14 August 2026
धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायत मिरीगुढ़ा आदि सेवा केंद्र में सचिव नदारद, ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिलने पर उठे सवाल!
Latest News 13 August 2026
धरमजयगढ़ तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, हजारों छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा मे लिया हिस्सा!
Latest News 13 August 2026
रात के अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर हुए फरहार धरमजयगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मवेशियों से भरी ट्रक हुई जप्त!
Latest News 12 August 2026
धरमजयगढ़ में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राधेश्याम राठिया रहेंगे मौजूद!
Latest News 11 August 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?