By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का जायजा लेने विशेष जहाज से धरमजयगढ़ पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, संगठन के महामंत्री सहित मुख्यमंत्री के सचिव ने अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक! पार्टी पदाधिकारी को भी दी गई जिम्मेदारी!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का जायजा लेने विशेष जहाज से धरमजयगढ़ पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, संगठन के महामंत्री सहित मुख्यमंत्री के सचिव ने अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक! पार्टी पदाधिकारी को भी दी गई जिम्मेदारी!
Latest News

जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का जायजा लेने विशेष जहाज से धरमजयगढ़ पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, संगठन के महामंत्री सहित मुख्यमंत्री के सचिव ने अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक! पार्टी पदाधिकारी को भी दी गई जिम्मेदारी!

Vivek Pandey
Last updated: 7 November 2026 17:19
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
937475

15 नवंबर को होगा प्रदेश स्तरीय भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की तैयारी

धरमजयगढ़ न्यूज़। धरमजयगढ़ में आगामी 15 नवंबर को आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह की तैयारियां अब जोर पकड़ने लगी हैं।

940856

इसी क्रम में आज प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी विशेष विमान से धरमजयगढ़ पहुंचे। उनके साथ भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश भाजपा महामंत्री अखिलेश सोनी सहित जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

आपको बता दें कि धरमजयगढ़ के इतिहास में यह पहला अवसर माना जा रहा है, जब इतने बड़े स्तर पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है।

940873

इस भव्य आयोजन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी सहित कई वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों के शामिल होने की तैयारी है।

कार्यक्रम की व्यापकता को देखते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने जिला प्रशासन के अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

941071

बैठक में मंच व्यवस्था, विशाल पंडाल, अतिथियों के आगमन, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं आम जनता की सुविधाओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

समारोह के मुख्य आयोजन स्थल दशहरा मैदान में विशाल पंडाल तैयार किए जाने कि तैयारी है। इसके साथ ही जनजातीय संस्कृति, परंपरा और गौरव को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी तैयारी की जा रही है। आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए प्रशासन एवं भाजपा संगठन पूरी सक्रियता के साथ जुटे हुए हैं।

वहीं, 11 नवंबर 2026 को तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के भी धरमजयगढ़ पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में आगामी 15 नवंबर का यह आयोजन न केवल धरमजयगढ़ बल्कि पूरे रायगढ़ जिले के लिए महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक आयोजन साबित होने की उम्मीद है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article एडीजे कोर्ट एवं अतिरिक्त कलेक्टर कोर्ट के लिंक कोर्ट संचालन की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ धरमजयगढ़ एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

एडीजे कोर्ट एवं अतिरिक्त कलेक्टर कोर्ट के लिंक कोर्ट संचालन की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ धरमजयगढ़ एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर
Latest News 6 November 2026
जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का जायजा लेने कल धरमजयगढ़ पहुंचेंगे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, प्रदेश संगठन के दिग्गज नेता भी रहेंगे मौजूद!
Latest News 6 November 2026
माँ अम्बे की पावन धरा धरमजयगढ़ में प्रदेश स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के आगमन से बढ़ा उत्साह – टीकाराम पटेल!
Latest News 5 November 2026
धरमजयगढ़ में प्रदेश स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन 15 नवंबर को, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन का भी होगा आगमन!तैयारी मे जुटा प्रसाशन!
Latest News 4 November 2026
धरमजयगढ़ जनपद पंचायत की अध्यक्ष लीनव राठिया ने सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों को किया गणवेश वितरण!गणवेश मिलने पर खिले बच्चों के चेहरे
Latest News 3 November 2026
विधायक लालजीत सिंह राठिया बताएं, क्या वोट चोरी से बने हैं तीन बार विधायक? – भरतलाल साहू!
Latest News 3 November 2026
2 November 2026
Latest News 2 November 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?