स्वर्गीय ओम प्रकाश राठिया की जयंती पर सांसद राधेश्याम राठिया ने किया नमन, समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को किया याद

धरमजयगढ़ न्यूज़। पूर्व संसदीय सचिव स्वर्गीय ओम प्रकाश राठिया की जयंती के अवसर पर आज धरमजयगढ़ के मंगल भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने स्वर्गीय ओम प्रकाश राठिया के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान सांसद राधेश्याम राठिया ने स्वर्गीय ओम प्रकाश राठिया के संघर्षपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन को स्मरण करते हुए समाज और जनकल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय ओम प्रकाश राठिया का संपूर्ण जीवन समाज सेवा, जनकल्याण और विशेष रूप से शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सदैव समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के अधिकारों और उत्थान के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य किया।

सांसद श्री राठिया ने कहा कि स्वर्गीय ओम प्रकाश राठिया के विचार, अनुशासन, विकास के प्रति समर्पण और सेवा भावना आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर समाज और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर श्रीमती सयोगिता सिंह जूदेव, धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री सुरेन्द्र बेसरा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अरुणधर दिवान, टीका राम पटेल, शकील अहमद, नरेश पंडा, श्रीमती लीनव राठिया, सहनु पैंकरा, अनिल सरकार, संजय गुप्ता, सुनील ठाकुर, महेश चैनानी, गोकुल नारायण यादव, जैनेश्वर मिश्रा, श्यामबिहारी शर्मा, भारत लाल साहू, नीरज शर्मा, डोलनारायण पटेल, राजेश पटेल, दशरथ राठिया, टीमन गुप्ता, किशोर बेहरा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय ओम प्रकाश राठिया के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया और उनके सामाजिक योगदान को नमन किया।
