
कम वजन, बेहतर माइलेज और आकर्षक फीचर्स से लैस बारिवू कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहन ग्राहकों को कर रहे आकर्षित
धरमजयगढ़ न्यूज़। पर्यावरण संरक्षण और बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी दिशा में धरमजयगढ़ के गांधी कृषि की नई फर्म अविप्रीशा ऑटो में बैटरी से संचालित विभिन्न प्रकार की इलेक्ट्रिक स्कूटी एवं दोपहिया वाहनों की बिक्री की शुरुआत की गई है। यहां बारिवू (Barivoo) कंपनी के विभिन्न आकर्षक मॉडल ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

दुकानदार सुमित अग्रवाल ने बताया कि बारिवू कंपनी के सभी मॉडल में कम वजन, बेहतर माइलेज क्षमता और कम रखरखाव जैसी खूबियों का विशेष मेल देखने को मिलता है। कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहन ग्राहकों की जरूरतों और उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए आकर्षक रंगों के साथ आधुनिक सुरक्षा फीचर्स से लैस हैं।
उन्होंने बताया कि इन वाहनों में मिलने वाली ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सुविधा भी ग्राहकों को काफी पसंद आ रही है। आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से युक्त इन स्कूटियों को लेकर युवाओं सहित अन्य ग्राहकों में भी उत्साह देखा जा रहा है।
सुमित अग्रवाल के अनुसार, इन इलेक्ट्रिक स्कूटियों को एक बार फुल चार्ज करने पर मॉडल के अनुसार लगभग 60 से 90 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इससे कम बिजली खर्च में अधिक दूरी तय करने के साथ पेट्रोल पर होने वाले खर्च से भी राहत मिल सकती है।
उन्होंने आगे बताया कि अविप्रीशा ऑटो में आने वाले समय में ग्राहकों की पसंद और मांग के अनुरूप इलेक्ट्रिक वाहनों की और भी अनेक वैरायटी एवं नए मॉडल शामिल किए जाएंगे।
कुल मिलाकर गांधी कृषि की नई फर्म अविप्रीशा ऑटो में इलेक्ट्रिक वाहनों की शुरुआत क्षेत्र के उन लोगों के लिए एक नया विकल्प लेकर आई है, जो कम खर्च, आधुनिक सुविधाओं और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन साधन की तलाश में हैं।
