By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: चक्रवाती तूफान ‘अर्नव ’ का असर: रायगढ़ जिले के सभी स्कूलों में 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > चक्रवाती तूफान ‘अर्नव ’ का असर: रायगढ़ जिले के सभी स्कूलों में 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित
Latest News

चक्रवाती तूफान ‘अर्नव ’ का असर: रायगढ़ जिले के सभी स्कूलों में 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित

Vivek Pandey
Last updated: 28 October 2026 19:54
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
874091

धरमजयगढ़ न्यूज़ | रायगढ़।

चक्रवाती तूफान ‘अर्नव ’ के प्रभाव और अत्यधिक वर्षा की संभावना को देखते हुए रायगढ़ जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी, रायगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेश में बताया गया है कि मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘अर्नव ’ के प्रभाव से भारी बारिश की आशंका है। इसे ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने के दौरान होने वाली संभावित परेशानियों तथा उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है।

आदेश के तहत जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में 29 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता

चक्रवाती तूफान के संभावित प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। विद्यालयों में अवकाश घोषित होने से विद्यार्थियों को खराब मौसम के दौरान आवागमन की संभावित परेशानियों से बचाने में मदद मिलेगी।

जिले के सभी संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रधानपाठकों को आदेश की सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 866901 धरमजयगढ़ में लिंक कोर्ट स्थापित करने की मांग तेज, तहसील अधिवक्ता संघ ने जिला न्यायाधीश को सौंपा ज्ञापन!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

866901
धरमजयगढ़ में लिंक कोर्ट स्थापित करने की मांग तेज, तहसील अधिवक्ता संघ ने जिला न्यायाधीश को सौंपा ज्ञापन!
Latest News 27 October 2026
वन विभाग में बड़ा फेरबदल: बाकारूमा में अमित रोशन किष्पोट्टा, कापू रेंज में भरत सिंह धोबा संभालेंगे जिम्मेदारी!
Latest News 26 October 2026
धरमजयगढ़ की शराब भट्टी में छोटे बच्चों की पहुंच! आखिर बच्चों की मौजूदगी पर जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?
Latest News 22 October 2026
धरमजयगढ़ भाजपा मंडल की मासिक बैठक 23 अक्टूबर को, संगठनात्मक गतिविधियों की होगी समीक्षा!
Latest News 22 October 2026
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में 67वें वर्ष का भव्य आयोजन, आज 60 फीट रावण दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम; कल निकलेगी माता रानी की भव्य विसर्जन यात्रा!
Latest News 21 October 2026
नौ दिनों की आराधना के बाद भावुक हुए श्रद्धालु, गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ मां दुर्गा को दी गई भव्य विदाई!राधे कृष्ण जी, शंकर भगवान, पार्वती देवी,विशाल गोरिल्ला सहित राछस की झाकी रही आकर्षण का केंद्र! धरमजयगढ़ थाना प्रभारी ने संभाला मोर्चा! यातायात व्यवस्था को बनाया सुचारु!
Latest News 20 October 2026
नौ दिनों की आराधना के बाद भावुक हुए श्रद्धालु, गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ मां दुर्गा को दी गई भव्य विदाई!राधे कृष्ण जी, शंकर भगवान, पार्वती देवी,विशाल गोरिल्ला सहित राछस की झाकी रही आकर्षण का केंद्र!धरमजयगढ़ थाना प्रभारी ने संभाला मोर्चा!
Latest News 20 October 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?