By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: नौ दिनों की आराधना के बाद भावुक हुए श्रद्धालु, गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ मां दुर्गा को दी गई भव्य विदाई!राधे कृष्ण जी, शंकर भगवान, पार्वती देवी,विशाल गोरिल्ला सहित राछस की झाकी रही आकर्षण का केंद्र!धरमजयगढ़ थाना प्रभारी ने संभाला मोर्चा!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > नौ दिनों की आराधना के बाद भावुक हुए श्रद्धालु, गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ मां दुर्गा को दी गई भव्य विदाई!राधे कृष्ण जी, शंकर भगवान, पार्वती देवी,विशाल गोरिल्ला सहित राछस की झाकी रही आकर्षण का केंद्र!धरमजयगढ़ थाना प्रभारी ने संभाला मोर्चा!
Latest News

नौ दिनों की आराधना के बाद भावुक हुए श्रद्धालु, गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ मां दुर्गा को दी गई भव्य विदाई!राधे कृष्ण जी, शंकर भगवान, पार्वती देवी,विशाल गोरिल्ला सहित राछस की झाकी रही आकर्षण का केंद्र!धरमजयगढ़ थाना प्रभारी ने संभाला मोर्चा!

Vivek Pandey
Last updated: 20 October 2026 17:49
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
814802

धरमजयगढ़ न्यूज़ —

धरमजयगढ़। नगर के नीचे पारा स्थित जयस्तंभ चौक में नौ दिनों तक विधि-विधान से चली मां दुर्गा की स्थापना, पूजा-अर्चना और आराधना के बाद संध्याकाल में माता रानी की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और आकर्षक आतिशबाजी के बीच निकली विदाई यात्रा में श्रद्धालु भावुक नजर आए। भक्तिमय माहौल में माता रानी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।

नवरात्रि के नौ दिनों तक जयस्तंभ चौक में श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण बना रहा। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते रहे। इस दौरान भोग-भंडारे का आयोजन किया गया, वहीं बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किए गए। पूरे नौ दिनों तक पंडाल में भक्तों की चहल-पहल बनी रही।

विधि-विधान से हुई नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना

नौ दिवसीय पूजा-अर्चना के दौरान पंडित वासुदेव महाराज एवं उनके सहयोगी द्वारा जजमानों के साथ विधि-विधान से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना कराई गई। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ माता की आराधना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

जयस्तंभ चौक से बस स्टैंड होते मांड नदी तक निकली विसर्जन यात्रा

माता रानी की अंतिम विदाई के लिए निकली विसर्जन यात्रा जयस्तंभ चौक से प्रारंभ होकर बस स्टैंड होते हुए मांड नदी तक पहुंची। यात्रा में पूजा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य, माताएं-बहनें और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी के बीच भक्त माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।

मांड नदी पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई, जिसके पश्चात मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। नौ दिनों तक माता की भक्ति में लीन रहे श्रद्धालुओं के लिए विदाई का यह पल भावुक कर देने वाला रहा।

माता रानी की विदाई के साथ ही जयस्तंभ चौक में आयोजित नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन हुआ। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से भरे इस आयोजन ने एक बार फिर नगर में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता की सुंदर झलक प्रस्तुत की!

धरमजयगढ़ थाना प्रभारी में संभाला मोर्चा!

यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए धरमजयगढ़ थाना प्रभारी के नेतृत्व मे पूरा अमला कमाल संभाले हुए दिखा!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 802376 2 scaled धरमजयगढ़ के दुर्गा पंडालों में माता का आशीर्वाद लेने पहुंचे सांसद राधेश्याम राठिया, श्रद्धालुओं से की मुलाकात!
Next Article नौ दिनों की आराधना के बाद भावुक हुए श्रद्धालु, गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ मां दुर्गा को दी गई भव्य विदाई!राधे कृष्ण जी, शंकर भगवान, पार्वती देवी,विशाल गोरिल्ला सहित राछस की झाकी रही आकर्षण का केंद्र! धरमजयगढ़ थाना प्रभारी ने संभाला मोर्चा! यातायात व्यवस्था को बनाया सुचारु!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

नौ दिनों की आराधना के बाद भावुक हुए श्रद्धालु, गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ मां दुर्गा को दी गई भव्य विदाई!राधे कृष्ण जी, शंकर भगवान, पार्वती देवी,विशाल गोरिल्ला सहित राछस की झाकी रही आकर्षण का केंद्र! धरमजयगढ़ थाना प्रभारी ने संभाला मोर्चा! यातायात व्यवस्था को बनाया सुचारु!
Latest News 20 October 2026
802376 2 scaled
धरमजयगढ़ के दुर्गा पंडालों में माता का आशीर्वाद लेने पहुंचे सांसद राधेश्याम राठिया, श्रद्धालुओं से की मुलाकात!
Latest News 18 October 2026
धरमजयगढ़: भारतमाला प्रोजेक्ट में मुआवजे को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बिना कब्जा सूचना के पिलर लगाने का विरोध
Latest News 18 October 2026
खरसिया मीना बाजार: लोहे के झूलों के नीचे लकड़ी-ईंट के सहारे, सुरक्षा जांच पर उठे सवाल
Latest News 17 October 2026
InShot 20261017 173855303
धरमजयगढ़ वन मंडल में तीन साल में 13 हाथी शावकों की मौत, संदिग्ध हाथी दल पर वन विभाग की नजर
Latest News 17 October 2026
धरमजयगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सोखामुड़ा में सरपंच -सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग! शासकीय पैसो का खूब बंदर बाट!
Latest News 16 October 2026
InShot 20261015 231732895
धरमजयगढ़ के पूर्व मे रहे एस.डी.एम. राजीव पाण्डेय सहित दो अन्य राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बने IAS, DOPT से आदेश जारी पढ़े पूरी खबर!
Latest News 15 October 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?